4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमा मालिनी की खूबसूरती देख दंग रह गईं सायरा बानो, भावुक होकर पहली मुलाकात को किया याद

Saira Banu Remembers Hema Malini: दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने हाल ही में हेमा मालिनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया है।

2 min read
Google source verification
Saira Banu Remembers Hema Malini

Saira Banu Remembers Hema Malini (सोर्स- एक्स)

Saira Banu Remembers Hema Malini: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो ने हाल ही में अपनी पुरानी यादों के पन्ने पलटते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। ये पोस्ट उनकी खास दोस्त और अभिनेत्री हेमा मालिनी के नाम रही, जिसमें उन्होंने दोनों की दशकों पुरानी दोस्ती और पहली मुलाकात की यादों को ताजा किया।

जब पहली नजर में छा गई थीं हेमा मालिनी (Saira Banu Remembers Hema Malini)

सायरा बानो ने बताया कि उनकी हेमा मालिनी से पहली मुलाकात साल 1966 में फिल्म 'दीवाना' के सेट पर हुई थी, जिसमें राज कपूर भी शामिल थे। उस समय की याद करते हुए उन्होंने लिखा कि जैसे ही हेमा सेट पर आईं, उनकी खूबसूरती और शालीनता ने सबका ध्यान खींच लिया।

सायरा ने स्वीकार किया कि वह उस पल को आज भी नहीं भूल पाईं, जब उन्होंने पहली बार हेमा को देखा था। उनके अनुसार, वह आकर्षण इतना सहज और सच्चा था कि उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं।

शूटिंग के दौरान बढ़ी दोस्ती (Saira Banu Remembers Hema Malini)

सायरा बानो ने उन दिनों को भी याद किया जब दोनों अभिनेत्रियां फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ समय बिताया करती थीं। खासकर कृष्णा राज सागर डैम के पास शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गईं।

पास-पास कमरे होने की वजह से उनका ज्यादातर समय साथ ही गुजरता था। वो घंटों बैठकर छोटी-छोटी बातों से लेकर जिंदगी के कई पहलुओं पर चर्चा करती थीं। खूबसूरती, स्किन केयर और रोजमर्रा की आदतों तक- हर विषय उनकी बातचीत का हिस्सा बनता था।

वक्त के साथ दोनों का रिश्ता हुआ गहरा

इन मुलाकातों की खास बात यह भी थी कि दोनों की मांएं भी उनके साथ होती थीं। सायरा के मुताबिक, उनकी मां और हेमा की मां बातचीत में शामिल होकर रिश्ते को और भी गहराई देती थीं। इस तरह यह रिश्ता सिर्फ दो कलाकारों के बीच नहीं रहा, बल्कि दो परिवारों के बीच एक मजबूत जुड़ाव बन गया।

समय के साथ भी नहीं बदला रिश्ता

सायरा बानो ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि इतने साल बीत जाने के बाद भी उनकी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिन्हें निभाने की कोशिश नहीं करनी पड़ती, वे अपने आप कायम रहते हैं।उनके अनुसार, हेमा मालिनी के साथ उनका रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें बिना कहे ही सब समझ आ जाता है।

दिलीप कुमार और धर्मेंद्र का भी जिक्र

अपने भावुक नोट में सायरा ने अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार और धर्मेंद्र को भी याद किया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र का दिलीप कुमार के प्रति सम्मान और स्नेह हमेशा साफ झलकता था। सायरा ने लिखा कि यह सम्मान कभी शब्दों में व्यक्त नहीं किया गया, लेकिन उनके व्यवहार और बातों में हमेशा महसूस होता था।