
Dhurandhar Singer Jasmine Sandlas Announces Engagement: पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' की शुरुआत यादगार बना दी। दिल्ली में आयोजित पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। बता दें, लाइव परफॉर्मेंस के बीच स्टेज पर जैस्मिन ने खुलासा किया कि उनकी सगाई हो चुकी है। इस घोषणा के साथ पूरा ऑडिटोरियम तालियों और खुशियों से गूंज उठा।
इस कॉन्सर्ट के सबसे खास मोमेंट में जैस्मिन ने अपने मंगेतर 'शेखर चौधरी' को स्टेज पर बुलाया। उन्होंने अपनी सगाई की रिंग फैंस को दिखाते हुए कहा, "ये वही इंसान है जिसने मुझे ये अंगूठी पहनाई है। this is my man" उनके इतना कहते ही हजारों फैंस ने जोरदार तालियों और चीयर के साथ दोनों का वेलकम किया।
इस एलान के तुरंत बाद जैस्मिन दौड़कर शेखर के पास पहुंचीं और खुशी से उनकी बाहों में कूद गईं। शेखर ने उन्हें गोद में उठाकर स्टेज पर घुमाया, जिससे पूरा माहौल बेहद इमोशनल और रोमांटिक हो गया। इसके बाद दोनों ने जैस्मिन के फेमस गाने 'लावां' पर साथ डांस भी किया। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें, वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार कपल को बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जब एक महिला प्यार की पहल करती है, तब सबसे खूबसूरत जादू होता है।" तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, "मरजानी कितनी खुश लग रही है, लेकिन पता नहीं क्यों मैं खुद शरमा रही हूं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आदमी को देखो, वो खुद भी कितनी शर्माते हुए मुस्कुरा रहा है।" इन कमेंट्स ने वीडियो को और भी वायरल बना दिया है। बता दें, दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस शो में जैस्मिन ने अपने कई सुपरहिट गानों से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने 'शरारत', 'जाइए सजना', 'यार ना मिले', 'तरस', 'इल्लीगल वेपन', 'पंजेबा' और 'सिप सिप' जैसे गानों पर दमदार परफॉर्मेंस दी। अब उनके टूर के अगले पड़ाव मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ होंगे।
दरअसल, जैस्मिन सैंडलस की ये पर्सनल अनाउंसमेंट उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फैंस के इमोशनल रिएक्शन इस बात का सबूत हैं कि ये मोमेंट उनके करियर के सबसे यादगार लम्हों में शामिल हो गया है।