
आंचल खुराना का रिएक्शन (instagram: reality__kicks_/viral.showss)
Aanchal Khurana on Akanksha Chaudhary: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में चल रहा आकांक्षा चौधरी और श्रेया के बीच का विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के अंदर हुई तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप पर अब टीवी इंडस्ट्री की हस्तियां भी अपनी राय दे रही हैं। इसी बीच रोडीज विनर और टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी राय जाहिर की है और आकांक्षा चौधरी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।
एक्ट्रेस आंचल खुराना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी महिला को दूसरी महिला के लिए इस तरह की अपमानजनक और व्यक्तिगत कमेंट नहीं करनी चाहिए। बता दें, उन्होंने इस पूरे विवाद को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं उस सोच को मजबूत करती हैं जिसमें कहा जाता है, "औरत ही औरत की दुश्मन है।"
इतना ही नहीं, आंचल ने सिर्फ आकांक्षा की भाषा और रवैये पर ही सवाल नहीं उठाया, बल्कि ये भी पूछा कि आखिर उन्हें इतना कॉन्फिडेंस कहां से मिल रहा है। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्हें किसी टीवी माफिया या बॉलीवुड माफिया का समर्थन हासिल है, जिसकी वजह से वो इस तरह की बातें करने से भी नहीं हिचक रही हैं।
एक्ट्रेस का मानना है कि किसी भी विवाद में असहमति होना नॉर्मल है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई व्यक्ति सामने वाले की गरिमा को ठेस पहुंचाए। आंचल खुराना के मुताबिक, निजी हमले और अपमानजनक बयान किसी भी हाल में एक्सेप्ट नहीं किए जा सकते। उन्होंने कहा कि रियलिटी शो एंटरटेनमेंट का जरिए हो सकता हैं, लेकिन इसकी आड़ में किसी की व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है।
बता दें, आंचल की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। इस पर कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी गलत है, जबकि कुछ लोगों ने इसे शो का हिस्सा बताते हुए अलग राय रखी। फिलहाल आकांक्षा और श्रेया का विवाद दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वहीं, आंचल खुराना का बयान इस बहस को और हवा देता नजर आ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में ये देखना दिलचस्प होगा कि शो के अंदर ये विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते सामान्य हो पाते हैं या नहीं।
Updated on:
12 Jul 2026 08:49 am
Published on:
12 Jul 2026 08:49 am
