
Horror movie remake list (instagram: scenemaaaa/IMDb)
Bollywood horror remake movies: 90s और 2000 के दशक में बॉलीवुड ने कई ऐसी हॉरर फिल्में बनाई, जिन्होंने दर्शकों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उस समय इन फिल्मों की कहानियां नई और रहस्यमयी लगती थीं, लेकिन समय के साथ फिल्म लवर्स ने पाया कि इनमें से कई फिल्मों की कहानी और कॉन्सेप्ट हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी कुछ फेमस फिल्मों के बारे में।
साल 2003 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'डरना मना है' एक एंथोलॉजी हॉरर फिल्म थी, जिसमें कई अलग-अलग डरावनी कहानियां दिखाई गई थीं। इसमें कुछ के कहानी कहने के अंदाज की तुलना हॉलीवुड फिल्म 'Campfire Tales' से की जाती है। हालांकि दोनों फिल्मों में अलग-अलग कहानियां हैं, लेकिन कॉन्सेप्ट को लेकर हमेंशा बातें बनती है।
फिल्म 'बच के जरा' को भी हॉलीवुड की क्लासिक हॉरर फिल्म 'The Evil Dead' से प्रेरित माना जाता है। बता दें, जंगल, रहस्यमयी घटनाएं और अलौकिक शक्तियों से जुड़ा माहौल दोनों फिल्मों को देख कर एक जैसा ही महसुस होता है।
तुषार कपूर और ईशा देओल स्टारर 'कुछ तो है' को सबसे ज्यादा उन फिल्मों में गिना जाता है, जिनकी कहानी हॉलीवुड फिल्म 'I Know What You Did Last Summer' से काफी मिलती-जुलती मानी गई, जिसमें कॉलेज में एक हादसा और उसके बाद शुरू होने वाली रहस्यमयी हत्याओं की कहानी ने दोनों फिल्मों की तुलना करवाई है।
साल 2010 में रिलीज हुई 'कालो' में एक खौफनाक राक्षस और सुनसान इलाके का आतंक दिखाया गया था। फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने इसकी तुलना हॉलीवुड की 'Jeepers Creepers 2' से की। हालांकि दोनों फिल्मों की कहानी पूरी तरह एक जैसी नहीं है, लेकिन कुछ तत्वों में समानता महसूस की गई।
बता दें, बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच कहानियों का असर हमेशा से देखने को मिलता रहा है। कई बार फिल्में रीमेक होती हैं, तो कई बार केवल उनके विचार और कहानी कहने का अंदाज एक जैसा लगता है, लेकिन बचपन के दिनों में इन फिल्मों को देखकर रूह कांप जाती थी, लेकिन अब इससे भी ज्यादा डरावनी फिल्में इंडस्ट्री में आ चुकी है।
Updated on:
12 Jul 2026 08:15 am
Published on:
12 Jul 2026 08:15 am
