मनोरंजन

क्या ‘King’ है शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म? 450 करोड़ के बजट पर सिद्धार्थ आनंद का बड़ा बयान

King Movie Budget: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का बजट 450 करोड़ होने की रिपोर्ट सामने आई, लेकिन निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर 'गलत' लिखकर इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए, जानिए पूरा मामला।
2 min read
Jul 08, 2026
क्या 'King' है शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म? 450 करोड़ के बजट पर सिद्धार्थ आनंद का बड़ा बयान
King (IMDb)

King Movie Budget: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' (King) एक बार फिर सुर्खियों में है। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपये है, जिससे ये शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म बन सकती है। हालांकि, इन दावों के सामने आते ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर एक शब्द लिखकर इन अफवाहों पर सवाल खड़े कर दिए।

450 करोड़ के बजट का दावा

फिल्म 'किंग' का प्रोडक्शन बजट करीब 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें प्रिंट, पब्लिसिटी और शाहरुख खान की फीस शामिल नहीं है। दावा किया गया कि फिल्म का बजट 'जवान' और 'पठान' से भी अधिक है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत एक एक्शन थ्रिलर के रूप में हुई थी, लेकिन बाद में इसे बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म का रूप दिया गया। इसमें इंटरनेशनल इवेंट्स के स्टंट कोरियोग्राफर्स ने एक्शन सीक्वेंस तैयार किए हैं, जबकि विजुअल इफेक्ट्स का जिम्मा शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने संभाला है।

सिद्धार्थ आनंद ने क्या कहा?

450 करोड़ के बजट वाली रिपोर्ट सामने आने के कुछ ही समय बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपने X अकाउंट पर सिर्फ एक शब्द लिखा—"Wrong" (गलत)। हालांकि, उन्होंने ये साफ नहीं किया कि उनका इशारा किस दावे की ओर था। लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स और शाहरुख खान के फैंस का मानना है कि उनका जवाब फिल्म के बजट को लेकर आई रिपोर्ट पर था।

बड़े पैमाने पर हुई है शूटिंग

फिल्म 'किंग' की शूटिंग मई 2025 में शुरू हुई और अगस्त 2026 तक इसे पूरा करने की योजना है। फिल्म की टीम ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय लोकेशन पर 150 दिनों से अधिक समय तक शूटिंग की है। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म 'किंग' को बॉलीवुड की सबसे मोस्टअवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है और इसमें फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अरशद वारसी और सुहाना खान सहित कई स्टार्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से पूरी स्टारकास्ट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

Updated on:
08 Jul 2026 05:38 pm
Published on:
08 Jul 2026 05:38 pm