मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही हॉरर फिल्म ‘Obsession’ की OTT रिलीज टली, जानें इस देरी का क्या है कारण

Obsession OTT Release: हॉलीवुड डायरेक्टर करी बार्कर की 'ऑब्सेशन' बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक हिट साबित हुई है। आइए जानते हैं कि इसके स्ट्रीमिंग पर आने की संभावित तारीख क्या हो सकती है।

2 min read
Jun 11, 2026
Obsession OTT Release
7 करोड़ में बनी ‘Obsession’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास। (फोटो सोर्स: IMDb)

Obsession OTT Release: इन दिनों करी बार्कर की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की हर तरफ चर्चा हो रही हैं। जिसे तकरीबन 7 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक सफलता बन गई है। इस फिल्म ने हॉरर फिल्मों के ट्रेंड को पीछे छोड़ते हुए लगातार वीकेंड पर अपनी कमाई बढ़ाई और इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। हालांकि, अब फिल्म लवर्स इस बात को जानने के लिए बेताब हैं कि 'ऑब्सेशन' OTT पर कब आएगी। जानें इस देरी का क्या है कारण?

'ऑब्सेशन' स्ट्रीमिंग पर कब आएगी?

बता दें कि शुरू में 'ऑब्सेशन' की स्ट्रीमिंग की तारीख फिक्स थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए इसके डिस्ट्रीब्यूटर, 'फोकस फीचर्स' (Focus Features) ने इसे टालने का फैसला किया। असल में, इस फिल्म को 2 जून, 2026 को डिजिटल रूप से रिलीज किया जाना था।

यूनिवर्सल पिक्चर्स (Universal Pictures) की कंपनी 'फोकस फीचर्स' ने कोविड-19 महामारी के दौरान मूवी थियेटर्स के साथ एक समझौता किया था जिसके तहत स्टूडियो को फिल्मों के थियेटर्स में रिलीज होने के 17 दिन बाद ही डिजिटली रिलीज करने की इजाजत भी मिल गई थी। लेकिन इसके लिए एक शर्त थी और वो शर्त ऐसी थी कि उस फिल्म की कमाई $50 मिलियन (5 करोड़ रुपये) से कम हो।

ऑब्सेशन ने शुरुआत में की ताबड़-तोड़ कमाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'ऑब्सेशन' ने अपनी शुरुआत में $17 मिलियन (तकरीबन 162.18 करोड़ रुपये) की कमाई की थी और लोगों को उम्मीद थी कि आने वाले हफ्तों में फिल्म की कमाई कम हो जाएगी। जिसके चलते 31 मई को 'फोकस फीचर्स' ने 'ऑब्सेशन' की डिजिटल रिलीज को रद्द कर दिया क्योंकि इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर हफ्ते बढ़ रहा था। 'मूवीवेब' (Movieweb) के अनुसार, जिस दिन इसे असल में स्ट्रीम किया जाना था, उस दिन इसने सिनेमाघरों में $5.7 मिलियन (लगभग 54 करोड़ रुपये) की कमाई की।

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने बदला 17-दिन वाला थिएट्रिकल रूल

इस साल, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने अपने 17-दिन वाले थिएट्रिकल नियम को बदलने का फैसला किया और वादा किया कि उसकी सभी फिल्मों को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने से पहले कम से कम पांच हफ्ते तक सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। हालांकि, 'Focus Features' इसका अपवाद है और वो अभी भी 17-दिन वाले थिएट्रिकल मॉडल का इस्तेमाल कर सकती है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज हो सकती है 'ऑब्सेशन'

बता दें कि अगर 'फोकस फीचर्स' 'ऑब्सेशन' के लिए यूनिवर्सल पिक्चर्स के फाइव-वीक मॉडल वाले फॉर्मेट को अपनाती है, तो फिल्म आने वाली 25 जून से स्ट्रीमिंग के लिए OTT प्लेटफॉर्म्स आ सकती है, लेकिन यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इसलिए, इस बात की संभावना कम है कि यह इतनी जल्दी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही 'Obsession'

'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, 'ऑब्सेशन', जिसमें माइकल जॉनस्टन ने 'बेयर' और इंडे नवरेट ने 'निक्की' का किरदार निभाया है, 1982 की फिल्म 'ई.टी.: द एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल' के बाद ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसकी कमाई दूसरे और तीसरे हफ्ते में बढ़ी है। इस फिल्म ने दुनिया भर में $200 मिलियन (करीब 19,092 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई की है, जिससे यह 'फोकस फीचर्स' की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

Updated on:
11 Jun 2026 03:11 pm
Published on:
11 Jun 2026 02:24 pm