मनोरंजन

Vishal Krishna Reddy के सवालों के बीच राघव लॉरेंस ने किया CM विजय का बचाव, राजमोहन सही चुनाव हैं!

Raghava Lawrence defends Tamil Nadu CM Vijay: हाल ही में Vishal Krishna Reddy के सवालों के बीच राघव लॉरेंस ने सीएम विजय का सपोर्ट किया। राघव ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विजय ने अपनी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से जनता के हित में सही निर्णय लिए हैं।
2 min read
May 19, 2026
CM विजय और राघव लॉरेंस
CM विजय और राघव लॉरेंस (फोटो सोर्स: IMDb /X के @offl_Lawrence अकाउंट द्वारा)

Raghava Lawrence defends Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु की नई सरकार बनने के बाद सीएम सी जोसेफ विजय के फैसले लगातार सुर्खियां में बने हुए हैं। हाल ही में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने विजय सरकार के 9 मंत्रियों को विभाग सौंपने की मंजूरी दी। इनमें एग्मोर से विधायक राजमोहन को स्कूल शिक्षा, तमिल विकास, सूचना और प्रचार मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। बता दें, उन्हें फिल्म टेक्नोलॉजी और सिनेमैटोग्राफ एक्ट जैसे अहम विभाग भी सौंपे गए हैं।

फिल्म से जुड़े विभाग मिलने पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बहस तेज

राजमोहन को फिल्म से जुड़े विभाग मिलने के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बहस तेज हो गई। एक्टर Vishal Krishna Reddy ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजमोहन को फिल्म इंडस्ट्री का ज्यादा अनुभव नहीं है। विशाल का मानना है कि इंडस्ट्री की समस्याओं को समझने के लिए ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जिसे सिनेमा जगत का गहरा अनुभव हो। साथ ही, इसमें उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार को इस दिशा में ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

इतना ही नहीं, इससे पहले भी विशाल ने साफ तौर पर विरोध किया था। एक्टर और निर्देशक राघव लॉरेंस खुलकर सीएम विजय के सपोर्ट में सामने आए और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सीएम ने ये फैसला सोच-समझकर ही लिया होगा और लोगों को तुरंत रिएक्शन देने के बजाय थोड़ा समय देना चाहिए। लॉरेंस ने उम्मीद जताई कि राजमोहन फिल्म इंडस्ट्री के हित में अच्छा काम करेंगे।

फिल्म इंडस्ट्री की चिंताओं को समझते हैं

राघव लॉरेंस ने ये भी कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री की चिंताओं को समझते हैं, लेकिन किसी भी नए मंत्री को अपने काम को समझने और बदलाव लाने के लिए समय मिलना चाहिए और उन्होंने लोगों से सरकार पर भरोसा रखने की भी अपील की।ये पहली बार नहीं है जब राघव लॉरेंस ने विजय का सपोर्ट किया हो। विजय के सीएम पद की शपथ से पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी और जनता के फैसले का सम्मान करने की बात कही थी।

बता दें, एक्टर से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी TVK के जरिए तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है। उनकी पार्टी ने राज्य की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों DMK और AIADMK को कड़ी चुनौती देकर सत्ता हासिल की।

Updated on:
19 May 2026 04:48 pm
Published on:
19 May 2026 04:20 pm
Also Read
View All