मनोरंजन

‘देश की सेवा कब करते हैं?’ रवि किशन पर राखी सावंत का तीखा सवाल, बोलीं- फिल्मों से राजनीति के लिए समय मिलता कब है?’

Rakhi Sawant on Ravi Kishan: राखी सावंत ने रवि किशन पर एक तीखा सवाल उठाया है, जिसमें उन्होंने पूछा कि देश की सेवा कब करते हैं। राखी सावंत ने यह सवाल इसलिए किया क्योंकि रवि किशन फिल्मी बैकग्राउंड से राजनीति में आए हैं और वेब सीरीज, बॉलीवुड एक्टिंग और राजनीति तीनों में सक्रिय हैं।
2 min read
Jul 05, 2026
Rakhi Sawant on Ravi Kishan
Rakhi Sawant and Ravi Kishan (this photo from x:@thefilmycharcha)

Rakhi Sawant on Ravi Kishan: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक्टर और सांसद रवि किशन के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक और फिल्मी करियर को लेकर सवाल उठाए हैं। राखी का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

गठबंधन से हटकर देश की सेवा के लिए वापस आएंगे रवि किशन

हाल ही में रवि किशन ने एक बयान में कहा था कि वो गठबंधन से हटकर देश की सेवा के लिए वापस आएंगे। इसी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राखी सावंत ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि रवि किशन सालभर फिल्मों, वेब सीरीज, रियलिटी शोज और अवॉर्ड फंक्शनों में व्यस्त दिखाई देते हैं। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें अपने क्षेत्र और जनता के लिए काम करने का समय आखिर कब मिलता है।

राखी सावंत ने कहा कि किसी भी नेता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना होती है। उनका मानना है कि जब कोई व्यक्ति एक साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और राजनीति दोनों में सक्रिय रहता है, तो लोगों के मन में ये सवाल उठना स्वाभाविक है कि वो दोनों भूमिकाओं के बीच संतुलन कैसे बना रहा है और आखिर फिल्मों से राजनीति के लिए समय मिलता कब है?। हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट नहीं किया कि उनका बयान किसी व्यक्तिगत आरोप के रूप में नहीं, बल्कि एक सवाल के तौर पर देखा जाना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच अधिक समय देना चाहिए

राखी सावंत की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स ने उनके सवालों का सपोर्टर्स करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच अधिक समय देना चाहिए, जबकि कई लोगों ने रवि किशन का बचाव करते हुए कहा कि वो सालों से एक्टिंग और राजनीति दोनों जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहना उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर पसंद है।

फिलहाल, रवि किशन की ओर से राखी सावंत की इस प्रतिक्रिया पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में ये मामला फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं तक ही सीमित है।

Updated on:
05 Jul 2026 02:43 pm
Published on:
05 Jul 2026 02:43 pm