
Randeep Hooda Viral Video on Assam Flood Relief: असम में 19 जुलाई को शुरू हुई बाढ़ से राज्य को बहुत नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई हजार हेक्टेयर फसल वाला इलाका पानी में डूबा चुका है। बाढ़ की वजह से लगभग हजारों जानवर पानी में बह गए हैं, जबकि कई प्रभावित भी हुए हैं। इस त्रासदी से निपटने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद का हाथ बढ़ाया है, जिनमें भूमि पेडनेकर, देवोलीना भट्टाचार्जी के नाम शामिल हैं। अब रणदीप हुड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। एक्टर ने बाढ़ प्रभावित इलाके से एक वीडियो शेयर किया है।
इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा असम में हैं और शिवसागर में एक NGO द्वारा आयोजित बाढ़ राहत बांटने के प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम के जमीनी काम का अपडेट दिया गया, जबकि कई परिवार अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। वीडियो में उन्हें घुटनों तक पानी में नाव से एक घर में किचन का जरूरी सामान बांटते देखा गया। “10 दिन के बाद भी पानी घुटनों के ऊपर है। यहां काफी परिवार हैं अंदर। वहाँ से भी आवाज़ें आ रही हैं हमको। अभी हमारा इस ट्रिप में नाव का जो सामान है वो खत्म हो गया है।”
आगे रणदीप हुड्डा ने कहा, "दूसरा ट्रिप मारेंगे। यहां एक किचन सेट लेके आए हैं। राशन काफी लोगों तक पहुंच गया है. सब शुक्रगुजार हैं और बाकी चीजें ग्लोबल सिख की टीम ने पहचान कर ली है। किचन के बर्तन, चप्पल, रोजाना की जरूरी चीजें बांटने के लिए आई हैं। कई लोग तो यहां पहुंच ही नहीं पा रहे हैं तो हम लोग जा रहे हैं अंदर।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, “असम भयानक बाढ़ से जूझ रहा है, जिससे अनगिनत परिवारों को तुरंत मदद की जरूरत है। हर योगदान राहत, खाना, रहने की जगह और प्रभावित लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है। आइए हम सब मिलकर इस मुश्किल समय में असम के लोगों की मदद करें।”
hindustantimes की खबर के अनुसार, असम में आई भयानक बाढ़ के कारण वहां का शिवसागर शहर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 55,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए, इसके बाद चराईदेव में 40,000 और जोरहाट में 22,000 लोग प्रभावित हुए। प्रशासन पांच जिलों में कुल मिलाकर 54 राहत कैंप और राहत बांटने के सेंटर चला रहा है, जहां अभी 13,771 लोगों का ध्यान रखा जा रहा है।
प्रभावित जिलों में 15,422 हेक्टेयर खेती की जमीन अभी भी पानी में डूबी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारियों ने बताया कि असम सरकार ने सोमवार को इस साल की बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित 75,000 से ज्यादा परिवारों को लगभग 160 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की पहली किश्त जारी की गई है।