मनोरंजन

जब विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के साथ अफेयर पर दिया था बयान, बोले- ‘आपको लगता है 35 की उम्र में मैं सिंगल रहूंगा’

Rashmika-Vijay Wedding: 2018 में गीता गोविन्दम से शुरू हुई लव स्टोरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर खूबसूरत अंजाम दिया। इस बीच उनके अफेयर की अफवाहों जहां रश्मिका ने चुप्पी साधी, वहीं विजय ने इशारों में अपने प्यार का इजहार भी किया।

3 min read
Feb 26, 2026
पहली बार गीता गोविन्दम में साथ नजर आये थे रश्मिका और विजय। (फोटो सोर्स: @bealive_79/X)

Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर के एक आलिशान होटल में खास और करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। हालांकि, अभी दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सामने नहीं आये हैं। शादी की खबरों के बीच रश्मिका-विजय की रिश्ते और उनसे जुड़ी अलग-अलग किस्से-कहानियां और फोटोज सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आ रहा है जिसमें विजय देवरकोंडा पब्लिक में रश्मिका मंदाना के हाथ पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने से पहले इनके रिलेशनशिप की शुरूआती अफवाहों और प्यार के इजहार पर एक नजर डाल लेते हैं।

ये भी पढ़ें

उदयपुर के इस रॉयल होटल में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय, सामने आई वेडिंग वेन्यू की झलक

2018 में दोनों ने किया था पहली बाद साथ काम

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म गीता गोविन्दम के दौरान हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसके साथ ही रश्मिका और विजय की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आई। यहीं से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फोटो। (फोटो सोर्स: IMDb)

इसके बाद 2019 में दोनों ने एक बार फिर 'Dear Comrade' में साथ काम किया। इस फिल्म ने उनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को और मजबूत किया। हालांकि, पर्सनल लाइफ को लेकर दोनों ने हमेशा चुप्पी साधे रखी। इंटरव्यू में बार-बार पूछे जाने पर रश्मिका अक्सर यही कहती थीं, “जब सही समय आएगा, तब बात करेंगे।”

रश्मिका-विजय की लव स्टोरी का पर्दे से असल जिंदगी तक का सफर (Vijay and Rashmika Relationship Timeline to Wedding)

वहीं, उस दौरान अफेयर की अफवाहों को लेकर विजय देवरकोंडा का अंदाज हमेशा अलग रहा। Curly Tales को दिए एक इंटरव्यू में विजय ने कहा था, “मैं 35 साल का हूं, क्या आपको लगता है मैं सिंगल रहूंगा?” यह जवाब सीधे तौर पर कुछ साबित नहीं करता था, लेकिन इशारों में बहुत कुछ कह गया था।

रश्मिका की तेलुगु फिल्म 'The Girlfriend' में विजय देवरकोंडा की आवाज

पिछले साल नवंबर 2025 में रश्मिका अपनी तेलुगु फिल्म 'The Girlfriend' के प्रमोशन में व्यस्त थीं। यह फिल्म उनके करियर की उन कमर्शियल हिट फिल्मों से अलग थी, जिनसे उन्हें स्टारडम मिला था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चुपचाप, बिना किसी गिले-शिकवे के एक खराब रिश्ते से बाहर निकल जाती है। बता दें कि 12 नवंबर को फिल्म की सक्सेस पार्टी में विजय देवरकोंडा भी मौजूद थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में बिना किसी मीडिया शोर-शराबे के अपनी आवाज दी थी। फिल्म में विजय के योगदान को लेकर रश्मिका ने स्टेज पर उनका धायनवाद किया और इमोशनल हो गईं। स्टेज पर रश्मिका ने कहा था, “मैं बस यही चाह सकती हूं कि हर किसी की जिंदगी में विजय देवरकोंडा जैसा कोई हो, क्योंकि यह सच में एक आशीर्वाद है।”

इस बयान के बाद फैंस को यकीन हो गया कि रश्मिका और विजय का रिश्ता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। सालों की खामोशी, इशारों भरे जवाब और एक-दूसरे के लिए सम्मान, इन सबने उनकी लव स्टोरी को और भी खास बना दिया है।

वहीं, नवम्बर 13 को विजय देवरकोंडा ने पब्लिक के बीच रश्मिका के हाथ पर Kiss करते हुए X पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। इस ट्वीट ने एक बार फिर रश्मिका-विजय की केमिस्ट्री पर फैंस का दिल जीत लिया था। जिस सहजता और प्यार से Vijay Deverakonda ने Rashmika Mandanna के हाथ पर किस किया, वो फैंस के लिए किसी बड़े इशारे से कम नहीं था। यही वजह थी कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे थे कि अब दोनों कुछ छुपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं। यह पल इतना नैचुरल और प्यारा था कि देखने वालों को लगा जैसे यह उनके लिए दुनिया की सबसे सामान्य बात हो, और शायद यही चीज फैंस को सबसे इमोशनल कर गई।

हालांकि, अब रश्मिका और विजय के प्यार को उनकी मंजिल मिल गई है और दोनों पूरे-रीती रिवाज के साथ शादी की रस्में पूरी कर ली।

ये भी पढ़ें

रश्मिका के हाथों में सजीं सासू मां की दी हुई विरासत, चूड़ियां पहनाते वक्त क्यों रो पड़ीं विजय की मां

Updated on:
26 Feb 2026 03:48 pm
Published on:
26 Feb 2026 03:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर