Salman Khan recalls jumping from 80-foot mountain: सलमान खान एक बार 80 फीट की ऊंचाई से गिर गए थे, जिसके बाद उनकी सांस लगभग डेढ़ मिनट तक बंद रह गई थी। ये हादसा उनके जीवन का एक बेहद खतरनाक पल था, जिसे याद कर वो इमोशनल दिखें।
Salman Khan recalls jumping from 80-foot mountain: बॉलीवुड भाईजान सलमान खान काफी लंबे समय से अपनी फिटनेस और फिजीक के लिए जाने जाते हैं। बता दें, 90 के दशक में उन्होंने इंडस्ट्री में बॉडीबिल्डिंग का नए ट्रेंड की शुरुआत की। सलमान ने हाल ही में अपनी फिल्मों के दौरान किए गए खतरनाक स्टंट्स को याद किया, जिनमें उनकी जान तक खतरे में पड़ गई थी और उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो अब नहीं बच पाएंगे।
सलमान खान ने अपने इंटरव्यू में फिल्म 'जागृति' के दौरान हुए एक हादसे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक 80 फीट ऊंचे पहाड़ से छलांग लगाने वाला सीन था और शुरुआत में उन्हें लगा कि वो आसानी से जंप कर लेंगे, लेकिन ऊपर पहुंचने के बाद हालात बदल गए। नीचे रखे गए बॉक्स इतनी ऊंचाई से बहुत छोटे दिखाई दे रहे थे। जिसमें सलमान ने बताया कि वहां पहले से काफी लोग जमा थे और वो पीछे हटना नहीं चाहते थे। इस पर सलमान खान ने आगे बताया कि छलांग लगाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वो सीधे नीचे गिर पड़े, गिरते समय उनका सिर चट्टान से टकराया। ये हादसा बेहद खतरनाक था, लेकिन वो बाल-बाल बच गए।
इतना ही नहीं, सलमान ने अपनी पहली फिल्म 'पत्थर के फूल' का एक और स्टंट भी याद किया। फिल्म में उन्हें स्केटिंग करते हुए एक बड़ी छलांग लगानी थी। पहले प्रयास में वो सही तरीके से लैंड नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने दोबारा स्टंट करने का फैसला किया। इस बार उनकी स्पीड बहुत ज्यादा हो गई और वो तय जगह से आगे निकल गए। यहीं नहीं, एक्टर ने ये भी बताया कि वो सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर गिरे। इस हादसे के बाद उनकी पीठ पर जोरदार चोट लगी और करीब डेढ़ मिनट तक वो सांस नहीं ले पाए। उस समय स्थिति काफी गंभीर हो गई थी।
इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी पूरी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। हालांकि, उन्होंने कई फिल्मों की कहानी और स्क्रिप्ट में योगदान दिया है। 'बागी', 'वीर' और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में उन्हें राइटिंग क्रेडिट भी मिला है। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' में नजर आने वाले है।