मनोरंजन

दरवाजे पर अचानक दस्तक, खोला तो चौंक गए Amitabh Bachchan,बोले- होश उड़ गए थे

Amitabh Bachchan meet Michael Jackson: अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड के दौरान माइकल जैक्सन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार माइकल जैक्सन से मिले थे, तो उनकी विनम्रता और सरल स्वभाव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया।

2 min read
Apr 26, 2026
अमिताभ बच्चन और माइकल जैक्सन (फोटो सोर्स: X)

Amitabh Bachchan meet Michael Jackson: बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन की जिंदगी में न जाने कितने यादगार पल आए होंगे। 83 साल की उम्र में भी वो हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी शख्सियत हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी पल आया जब खुद बिग बी किसी को देखकर चौंक गए। इतने कि लगभग बेहोश होने जैसी हालत हो गई? वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि खुद किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन थे।

ये भी पढ़ें

Michael Jackson की फिल्म को लोगों ने कहा खराब तो अनुपम खेर का फूटा गुस्सा, लगाई क्लास

सोचकर ही वहीं लगभग बेहोश होने की कगार पर पहुंच गए

एक्टर अमिताभ बच्चन ने ये दिलचस्प किस्सा अपने फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शेयर किया था। उन्होंने बताया कि वो न्यूयॉर्क के एक होटल में ठहरे हुए थे। एक दिन अचानक उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई, इसके बाद जो सामने खड़े दिखें थे वो थे माइकल जैक्सन।

इसके आगे अमिताभ ने कहा कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था। इतनी बड़ी शख्सियत अचानक उनके कमरे के दरवाजे पर ये सोचकर ही वहीं लगभग बेहोश होने की कगार पर पहुंच गए। लेकिन किसी तरह खुद को संभाला और Michael Jackson का अभिवादन किया।

Michael Jackson को एहसास हुआ कि वो गलत जगह आ गए

इतना ही नहीं, इस अनोखी मुलाकात की वजह भी कम मजेंदार नहीं थी। दरअसल माइकल जैक्सन अपना कमरा ढूंढ रहे थे और गलती से अमिताभ के कमरे का दरवाजा खटखटा दिया। जब अमिताभ ने उन्हें बताया कि ये उनका नहीं बल्कि उनका अपना कमरा है, तो Michael Jackson को एहसास हुआ कि वो गलत जगह आ गए हैं। वो माफी मांगते हुए अपने कमरे की तरफ चले गए, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

MJ इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद थे बेहद विनम्र

कुछ देर बाद माइकल जैक्सन ने अपने एक स्टाफ मेंबर को अमिताभ के पास भेजा। उनका संदेश था कि वो उनसे मिलना और बात करना चाहते हैं। इस तरह दोनों महान हस्तियों के बीच एक यादगार मुलाकात हुई। अमिताभ ने बताया कि Michael Jackson इतनी बड़ी शख्सियत होने के बावजूद बेहद विनम्र और सरल इंसान थे। उनकी सादगी और विनम्रता ने अमिताभ को बेहद प्रभावित किया। अमिताभ ने पद्मश्री डॉ. अभय और डॉ. रानी बांग के साथ बातचीत में भी इस मुलाकात का जिक्र किया और कहा कि ये उनकी जिंदगी के सबसे ना-भूलने वाली पलों में से एक था।

बता दें, इन दिनों माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में MJ का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है जो जर्मेन जैक्सन के बेटे हैं। ये जाफर की पहली फिल्म है और उनके अभिनय की चारों तरफ तारीफ हो रही है।

Updated on:
26 Apr 2026 02:03 pm
Published on:
26 Apr 2026 02:01 pm
Also Read
View All