मनोरंजन

“समय रैना के मामूली जोक्स पर हंसे और मुझे इग्नोर किया?”शो में हुए बर्ताव पर भड़के सुनील पाल,बोले- मेरी बेइज्जती हुई

Sunil Pal Says Targeted On The Kapil Sharma Show: कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में एक शो में हुए अपने साथ हुए बर्ताव को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ मामूली जोक्स पर हंसा था, लेकिन इसके बावजूद मुझे इग्नोर किया गया। सुनील पाल के इस विवादित बयान ने शो के दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
2 min read
May 11, 2026
समय रैना और सुनील पाल
समय रैना और सुनील पाल(फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम के bellanamiofficials अकाउंट द्वारा)

Sunil Pal Says Targeted On The Kapil Sharma Show: फेमस कॉमेडियन सुनील पाल ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ अपनी मौजूदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।बता दें, यूट्यूबर सूरज कुमार के साथ एक बातचीत में उन्होंने कहा कि शो में उनके साथ जो हुआ वो पहले से प्लान किया हुआ था और उनके कई जोक जानबूझकर काट दिए गए।

सुनील पाल को स्टैंड-अप एक्ट करने का मौका ही नहीं दिया गया

कॉमेडियन सुनील पाल ने बताया कि उन्हें शो में जाने से पहले ये नहीं बताया गया था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया भी उस एपिसोड का हिस्सा होंगे, उन्हें सिर्फ ये कहा गया था कि कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियन होंगे। उन्होंने 15 मिनट का एक पूरा स्केच तैयार किया था जिसे डायरेक्टर ने फाइनल भी कर दिया था, लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद पता चला कि समय और रणवीर भी वहां थे, जिससे सुनील पाल को अपना स्टैंड-अप एक्ट करने का मौका ही नहीं दिया गया।

साथ ही, सुनील ने इस पूरे एपिसोड को महाभारत के अभिमन्यु से जोड़ते हुए कहा कि उन्हें चारों तरफ से घेर लिया गया और आरोप लगाया कि दर्शक जानबूझकर उनके जोक पर नहीं हंस रहे थे जबकि समय के छोटे से छोटे मजाक पर भी जोर से हंसते थे। सुनील ने आगे बताया कि ये सब देखकर साफ लग रहा था कि पूरा सेगमेंट एकतरफा करने की योजना पहले से बनाई गई थी मैं पूरी तरह इग्नोर हुआ हूं, मेरी बेज्जती हुई है।

ये पहले से पूरी प्लानिंग थी, सुनील ने किया दावा

इसके साथ ही, सुनील ने शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिद्धू जो 20 साल से कॉमेडी सुन रहे हैं, उन्होंने समय के एक साधारण जोक पर कहा, "बहुत बढ़िया, तुम अगले कपिल हो।" तो वहीं अर्चना जो आम तौर पर हर बात पर हंसती हैं, उनके जोक पर नहीं हंसीं। इसके आगे सुनील ने कहा कि ये सब देखकर यही लगा कि पूरी प्लानिंग पहले से थी और दावा किया कि टेपिंग के दौरान कुछ अश्लील इशारे और गाली-गलौज वाले शब्दों का यूज हुआ था जिन्हें एपिसोड एयर होने से पहले एडिट करके हटा दिया गया। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि समय रैना के साथ उनका व्यक्तिगत संबंध अभी भी अच्छा है।

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब सुनील और समय आमने-सामने हुए हों। 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद सुनील ने खुले तौर पर समय की आलोचना की थी और उन्हें "टेररिस्ट" तक कह दिया था। उसके जवाब में समय ने अपने कॉमेडी स्पेशल में सुनील पर कटाक्ष किया था।

Updated on:
11 May 2026 07:32 pm
Published on:
11 May 2026 06:49 pm