मनोरंजन

Cannes में मौनी रॉय का जलवा, इधर तलाक के बाद सूरज नांबियार ने शेयर की तस्वीरें

Suraj Nambiar First post after announcing separation from Mouni Roy: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी शानदार उपस्थिति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आईं। उनकी ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक ने वहां के वाइब को और भी खास बना दिया।

2 min read
May 19, 2026
मौनी रॉय (फोटो सोर्स: x के mounifanpage)

Suraj Nambiar First post after announcing separation from Mouni Roy: एक्ट्रेस मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार के अलगाव की खबर जब से सामने आई है, सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं। बता दें, भारी एलिमनी, तीखे झगड़े और तीसरे पक्ष की भूमिका की कहानियां खूब वायरल हुईं, लेकिन अब सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी करके इन सभी खबरों को एक-एक कर खारिज कर दिया है।

ये भी पढ़ें

समय रैना के विवादित शो ‘India’s Got Latent 2’ में क्या कर रही हैं आलिया? लीक हुई तस्वीर से बना सस्पेंस

सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही है

सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर 5 फोटोज का एक कैरोसेल शेयर किया जिसमें उनकी शांत और आत्मविश्वास से भरी मौजूदा जिंदगी की झलक दिखाई दी। इस फोटोज में मिरर सेल्फी, पिनस्ट्राइप सूट में एक फॉर्मल पोर्ट्रेट, लग्जरी रहन-सहन और पालतू कुत्ते के साथ प्यार भरे पल शामिल थे। इन तस्वीरों के साथ SAINt JHN का गाना था।

इतना ही नहीं, सूरज ने अपने बयान में साफ कहा कि उनके अलगाव को लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं वे बेबुनियाद और गलत इरादे से बनाई गई हैं। उन्होंने एक-एक आरोप को खारिज करते हुए कहा कि न कोई एलिमनी है, न कोई झगड़ा और न ही कोई तीसरा पक्ष इस मामले में शामिल है। साथ ही, सूरज ने बताया कि मौनी और उन्होंने आपसी सम्मान और एक-दूसरे की भलाई का ध्यान रखते हुए अलग होने का फैसला किया। उनके मुताबिक जो भी इससे अलग बताया जा रहा है वह मनगढ़ंत है और कुछ मामलों में जानबूझकर दो लोगों को बदनाम करने की कोशिश है।

निर्दोष दोस्तों को भी इस विवाद में घसीटा जा रहा है

सूरज ने खासतौर पर इस बात पर नाराजगी जताई कि मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निर्दोष दोस्तों को भी इस विवाद में घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं उन्हें बीच में लाना बिल्कुल सही नहीं है। बता दें, सूरज ने मीडिया की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी वेरिफिकेशन के खबरें छापना गलत है और जानबूझकर फैलाई जा रही गलत जानकारी के सामने चुप रहना उनके लिए संभव नहीं था इसलिए उन्होंने बोलने का फैसला किया।

बता दें, सूरज ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि उन्होंने और मौनी ने जो जॉइंट स्टेटमेंट दिया था उसमें सब कुछ कह दिया गया था। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि उस बयान का सम्मान करें और दोनों को शांति से आगे बढ़ने का मौका दें। सूरज नांबियार का ये बयान एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया के इस दौर में अफवाहें कितनी तेजी से फैलती हैं।

Updated on:
19 May 2026 03:08 pm
Published on:
19 May 2026 02:50 pm
Also Read
View All