मनोरंजन

ललित मोदी के ‘गोल्ड डिगर’ बयान के बाद सुष्मिता सेन का पहला पोस्ट वायरल, चर्चा शुरू

Sushmita Sen Shares First Post After Lalit Modi Viral: ललित मोदी के विवादित 'गोल्ड डिगर' बयान के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का पहला पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई है।

2 min read
Jun 03, 2026
ललित मोदी के 'गोल्ड डिगर' बयान के बाद सुष्मिता सेन का पहला पोस्ट वायरल, चर्चा शुरू
Sushmita Sen (This photo from x:@thesushmitasen)

Sushmita Sen Shares First Post After Lalit Modi Viral: पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी के हालिया इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है। इस इंटरव्यू में उन्होंने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि उन्होंने सुष्मिता का बचाव करते हुए उन आरोपों को गलत बताया, जिनमें उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहा गया था।

सुष्मिता सेन का नया इंस्टाग्राम पोस्ट भी फैंस का ध्यान खींचने लगा

इंटरव्यू के वायरल होने के कुछ समय बाद ही सुष्मिता सेन का नया इंस्टाग्राम पोस्ट भी फैंस का ध्यान खींचने लगा। सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाल रंग की चप्पलों की फोटोज शेयर कीं और उनके बारे में मजेदार अंदाज में लिखा। उन्होंने बताया कि उन्हें ये खास तोहफा उनके एक करीबी दोस्त की तरफ से मिला है। पोस्ट में उन्होंने अपने दोस्तों के प्रति प्यार और आभार भी जताया। इसके साथ ही, सुष्मिता ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर ललित मोदी और उनके इंटरव्यू का जिक्र नहीं किया, लेकिन समय को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को उसी चर्चा से जोड़कर देख रहे हैं।

इस इंटरव्यू में ललित मोदी ने बताया कि सुष्मिता सेन एक कामयाब और आत्मनिर्भर महिला हैं, जिन्होंने अपनी पहचान और संपत्ति खुद बनाई है। उन्होंने दावा किया कि उनके रिश्ते के दौरान कई बार सुष्मिता ही खर्च उठाती थीं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने खुद को "कीप बॉयफ्रेंड" तक कह दिया। उनका कहना था कि सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहना पूरी तरह गलत है।

अपनी मेहनत और आत्मसम्मान पर गर्व है

ये पहली बार नहीं है जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई हो। साल 2022 में भी सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपने आलोचकों को जवाब दिया था। उस समय उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें अपनी मेहनत और आत्मसम्मान पर गर्व है और वो अपनी जरूरतें खुद पूरी करने में सक्षम हैं।

इसके बाद एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को अपनी जिंदगी का एक दौर बताया था। अब ललित मोदी के नए बयान और सुष्मिता के सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ला दिया है। फैंस भी इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं।

Published on:
03 Jun 2026 01:43 pm