2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दुनिया में किसी को भी खरीद सकती हैं सुष्मिता सेन’, एक्स गर्लफ्रेंड पर ललित मोदी ने दिया बड़ा बयान

Lalti Modi Sushmita Sen: ललित मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन को लेकर बड़ा बयान और कहा कि सुष्मिता एक सेल्फ मेड महिला हैं, जो किसी पर निर्भर नहीं हैं। वो खुद एक हीरा हैं उनको गोल्ड डिगर कहना गलत है। वो चाहें तो किसी को भी खरीद करती हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 02, 2026

Lalit Modi Sushmita Sen

सुष्मिता सेन और ललित मोदी। (फोटो सोर्स: @NalinisKitchen)

Lalti Modi Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन ये चर्चा उनकी किसी फिल्म, वेबसीरीज या इंटरव्यू को लेकर नहीं बल्कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहे ललित मोदी के कारण हो रही है। हाल ही में ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और उन्होंने ये भी कहा कि सुष्मिता एक हीरा हैं और वो चाहें तो दुनिया में किसी को भी खरीद सकती हैं।

मुझे सुष्मिता ने बनाया है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत करने वाले ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास हैं। आज वो जो कुछ भी हैं, उसे बनाने में सुष्मिता का बहुत बड़ा हाथ है। मोदी ने कहा, “सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं और हमेशा रहेंगी। उन्होंने मुझे वो इंसान बनने में मदद की जो मैं आज हूं।"

इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता की जिंदगी और उनके फैसलों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी दो बेटियों की परवरिश की है, जिसे देखकर वो हमेशा हैरान रह जाते हैं। मोदी ने कहा, “मैं जब भी उन्हें देखता हूं कि कैसे वो लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। मैं बस उनके लिए सफलता की कामना करता हूं।”

सुष्मिता खुद एक हीरा हैं

इंटरव्यू में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को दिए गए गोल्ड-डिगर' के टैग पर बात करते हुए कहा, 'वो एक बेहद अमीर और कामयाब महिला हैं। और उन्होंने अपनी सारी दौलत और शोहरत बिना किसी की मदद के, अपने दम पर हासिल की है। इस पर बात करते हुए मोदी ने कहा, 'अगर कोई 'डिगर' है, तो मैं हूं, वो तो 'डायमंड-डिगर' हैं। और सुष्मिता तो खुद एक हीरा हैं।' उन्होंने कहा, "जब कोई कहता है कि वो एक गोल्ड-डिगर है, तो मैं कहता हूं, नहीं। ललित तो एक डायमंड-डिगर था। वह तो सचमुच एक हीरा है।"

'गोल्ड डिगर' वाले कमेंट्स पर सुष्मिता सेन

सोशल मीडिया पोस्ट पर सुष्मिता सेन ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'वो ‘गोल्ड-डिगर’ यानी पैसे के पीछे भागने वाली नहीं हैं, क्योंकि उन्हें सोने से ज्यादा हीरे पसंद हैं।

इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा था, "मुझे लगता है कि ये अच्छा हुआ कि वो कमेंट्स मुझ तक पहुंचे और मैं 'गोल्ड डिगर' का सही मतलब समझा पाई। इसके आगे उन्होंने कहा, "अपमान तभी अपमान होता है जब आप उसे स्वीकार करते हैं, मैं उसे स्वीकार नहीं करती।" इसलिए बात वहीं खत्म हो गई। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनसे किसी और का कोई लेना-देना नहीं होता। मुझे ये बात बताने की जरूरत नहीं है कि ये किसी का मामला नहीं है, लेकिन मुझे ये शब्द पसंद हैं - 'नॉट योर बिजनेस।' आपकी जानकारी के लिए बता दूं, मैं पूरी तरह से सिंगल हूं और ये भी आपका बिजनेस नहीं है - 'नॉट योर बिज़नेस'।"

जिसे चाहें उसे खरीद सकती हैं सुष्मिता सेन

इसके आगे ललित ने कहा, "सुष्मिता एक ऐसी महिला हैं जिन्हें अपनी इज्जत जो अपनी इज्जत का बहुत ध्यान रखती हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वो कभी भी किसी से भी कभी कुछ नहीं लेंगी। सुष्मिता आर्थिक रूप से संपन्न हैं। वो जो चाहें खरीद सकती हैं और जो चाहें कर सकती हैं। अगर वह चाहें तो शायद वो इस दुनिया में किसी को भी खरीद सकती हैं।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग