
सुष्मिता सेन फाइल फोटो (Source- @insta sushmitasen47)
Sushmita Sen Addison Disease: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को कौन नहीं जानता। वह अपनी सुंदरता और फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि साल 2014 में उन्हें एडिसन रोग ने घेर लिया था। सुष्मिता ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि इस बीमारी के बाद उन्हें कई साल तक स्टेरॉयड दवाओं के सहारे जीना पड़ा और उनकी बॉडी की ताकत (इम्यूनिटी) कम हो गई थी। यह बीमारी शुरू में मामूली लगती है।
आइए, जानते हैं कि क्या होती है एडिसन डिजीज इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय क्या-क्या हैं?
मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारे शरीर में पेट के अंदर, किडनी के ठीक ऊपर छोटे-छोटे हिस्से होते हैं जिन्हें एड्रिनल ग्लैंड्स कहते हैं। इनका काम शरीर के लिए कुछ जरूरी हार्मोन्स बनाना होता है। इनमें से एक सबसे जरूरी हार्मोन है कोर्टिसोल। यह हार्मोन हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को सही रखने और खाने को ताकत में बदलने का काम करता है। जब ये छोटे हिस्से किसी वजह से खराब हो जाते हैं और जरूरत के मुताबिक हार्मोन नहीं बना पाते, तो उसे ही एडिसन बीमारी कहते हैं। इसकी कमी होते ही पूरा शरीर टूटने लगता है।
इस बीमारी की सबसे बडी वजह है इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी। हमारे शरीर का जो सिस्टम हमें बीमारियों से बचाता है, वही कभी-कभी रास्ता भटक जाता है। वह बाहर के वायरस से लड़ने के बजाय गलती से हमारे अपने ही एड्रिनल ग्लैंड्स पर हमला कर देता है और उन्हें नुकसान पहुंचाने लगता है। इसके अलावा कुछ और भी कारण हैं-
इस बीमारी के लक्षण इतने धीरे-धीरे सामने आते हैं कि लोग इसे सिर्फ मामूली कमजोरी समझकर छोड़ देते हैं। अगर आपको लगातार ये दिक्कतें आ रही हैं, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करें।
clevelandclinic.org की रिपोर्ट में ये कुछ लक्षण बताए गए हैं-
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
02 Jun 2026 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
