2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ललित मोदी ने बताया सुष्मिता सेन से ब्रेकअप का बड़ा कारण, बोले- हमारे बीच बहुत दूरियां थी

Lalit Modi On Sushmita Sen: बिजनेसमैन ललित मोदी और अभिनेत्री सुष्मिता सेन की साथ में रोमांटिक फोटो देख हर कोई हैरान रह गया था। दोनों एक मजबूत रिश्ते में थे, लेकिन अचानक कपल का ब्रेकअप हो गया। अब पहली बार ललित मोदी ने अपने अलग होने का असली कारण बताया है। उन्होंने सुष्मिता सेन की गोल्ड डिनर वाली ट्रोलिंग पर भी बेबाक बयान दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

3 min read
Google source verification
Lalit Modi break silence on Sushmita Sen breakup reason businessman said she is not gold digger

सुष्मिता सेन और ललिता मोदी

Lalit Modi Sushmita Sen breakup reason: साल 2022 का वो दौर तो आपको याद ही होगा, जब बिजनेसमैन ललित मोदी ने अचानकबॉलीवुड की 'मिस यूनिवर्स' सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। उस समय हर तरफ सिर्फ इसी रिश्ते की चर्चा थी। लेकिन, कुछ समय बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए और लोगों ने सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर 'गोल्ड डिगर' कहकर बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया था। अब इस पूरे विवाद और अपने ब्रेकअप पर ललित मोदी ने पहली बार खुलकर बात की है।

ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव और उस मशहूर इंस्टाग्राम पोस्ट के पीछे की असली कहानी के साथ ही अपने ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा किया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

ललित मोदी और सुष्मिता सेन के ब्रेकअप का कारण (Lalit Modi On Sushmita Sen breakup reason)

ललित मोदी ने हाल ही में इंटरव्यू में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने उस वजह का खुलासा किया जिस वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ था। अपने दिल की बात रखते हुए ललित मोदी ने कहा, "सुष्मिता मेरे लिए हमेशा से बेहद खास रही हैं। उन्होंने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया है। जब मैंने इंस्टाग्राम पर हमारी तस्वीरें पोस्ट की थीं, तब वह मेरी जिंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा थीं और शायद आगे भी रहतीं। लेकिन हमारे अलग होने की सबसे बड़ी वजह हमारे बीच की भौगोलिक दूरियां थीं। उनका पूरा करियर और काम भारत में है, जबकि मेरी पूरी जिंदगी और बिजनेस लंदन में सेटल है। इस दूरी के बावजूद हमारा रिश्ता बेहद खूबसूरत था और आज भी वह मेरी सबसे प्यारी दोस्त हैं।"

सुष्मिता के गोल्ड डिगर वाले ट्रोलिंग पर बोले ललित मोदी (Sushmita Sen gold digger comment Lalit Modi reply)

ललित मोदी ने उन ट्रोलर्स के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है जो सुष्मिता को पैसों की लालची बताते थे। उन्होंने हंसते हुए कहा, "लोग सुष्मिता के बारे में क्या-क्या बातें करते हैं, लेकिन सच यह है कि सुष्मिता एक बेहद अमीर और आत्मनिर्भर महिला हैं। शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पास हीरों (डायमंड्स) का बहुत बड़ा कलेक्शन है। मैं दुनिया में ऐसे किसी शख्स को नहीं जानता जिसके पास उनसे ज्यादा डायमंड्स हों, और ये सब उन्होंने खुद अपने दम पर कमाए हैं। उनका खुद का डायमंड स्टोर भी है। जब भी मैं उनके साथ बाहर जाता था, तो मुझे अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं करने देती थीं, वे हर चीज का बिल खुद चुकाती थीं। इसलिए वे गोल्ड डिगर नहीं थीं, बल्कि मैं ललित मोदी 'डायमंड डिगर' था।"

इंटरनेट हिला देने वाली उस इंस्टाग्राम पोस्ट की क्या थी कहानी?

ललित मोदी ने साल 2022 की उस वायरल पोस्ट का किस्सा शेयर करते हुए बताया, "उस दिन हमारी किसी बात पर हल्की सी नोकझोंक हो रही थी। मैंने मजाक में कहा कि मैं हमारे रिश्ते की फोटो पोस्ट करने जा रहा हूं। उन्होंने हंसते हुए कहा- 'हा हा हा, कर दो।' और मैंने पोस्ट बटन दबा दिया। उस वक्त मैं सार्डिनिया जा रहा था और वे लंदन में अपनी मां से मिलने जा रही थीं। जब मैं सार्डिनिया पहुंचा, तब तक हमारी वो तस्वीरें देश की सबसे बड़ी नेशनल न्यूज बन चुकी थीं। हैरान करने वाली बात यह है कि सुष्मिता ने कभी मुझसे उस पोस्ट को डिलीट करने के लिए नहीं कहा, और न ही मैंने कभी ऐसा सोचा। हम दोनों उस फैसले से पूरी तरह सहमत थे और आज भी हमें उस बात का कोई अफसोस नहीं है। आपको बता दें, उस साल हम दोनों दुनिया में चौथे और पांचवें सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले सेलिब्रिटी बने थे।"