1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रमोशन के दौरान ‘इग्नोर’ करने के आरोपों पर भड़कीं माधुरी दीक्षित और तृप्ति, कही ऐसी बात

Madhuri Dixit and Triptii Dimri React: हाल ही में प्रमोशन के दौरान 'इग्नोर' करने के आरोपों पर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और तृप्ति लंबे समय तक चुप रहीं, लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। madhuri-dixit-and-triptii-dimri-react-to-ignoring-rumours-during-movie-promotions-viral-video Madhuri Dixit,triptii dimri ,dharna ,maa behen, मां बहन, एक्टर्स त्रिप्ति डिमरी , माधुरी दीक्षित, इन्फ्लुएंसर-एक्टर धारणा दुर्गा , Madhuri Dixit and Triptii Dimri React: फिल्म 'मां बहन' की रिलीज से पहले एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट एक प्रमोशनल इवेंट में मौजूद थी। वीडियो में देखा गया कि फोटोग्राफर्स का ध्यान मुख्य रूप से माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी पर था, जबकि कंटेंट क्रिएटर और एक्टर धारणा दुर्गा को थोड़ा साइड होने के लिए कहा गया। इसी पल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने धारणा दुर्गा के समर्थन में कमेंट्स किया। तो कुछ यूजर्स का मानना था कि उनके साथ अनदेखी की गई, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे आयोजनों में फोटोग्राफर्स आमतौर पर बड़े सितारों पर ज्यादा फोकस करते हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इतना ही नहीं, अब इस पूरे मामले पर तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तृप्ति ने कहा कि उन्हें हमेशा डर रहता है कि उनकी किसी नई फिल्म की रिलीज के समय सोशल मीडिया पर कौन सा नया विवाद सामने आ जाएगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी उनकी कोई फिल्म आने वाली होती है, वो सोचने लगती हैं कि इस बार लोग किस बात को लेकर चर्चा शुरू करेंगे। तृप्ति डिमरी ने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि 'मां बहन' के प्रमोशन के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं होगा, क्योंकि फिल्म से जुड़ा ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिस पर लोग सवाल उठा सकें, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर एक छोटा-सा वीडियो चर्चा का कारण बन गया। तो वहीं दूसरी ओर, माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया के बदलते माहौल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पहले भी लोगों के अलग-अलग विचार होते थे, लेकिन उनके पास अपनी बात सब तक पहुंचाने का कोई बड़ा माध्यम नहीं था। आज सोशल मीडिया के दौर में हर व्यक्ति अपनी राय तुरंत शेयर कर सकता है। बता दें, माधुरी दीक्षित ने कहा कि आज के समय में हर कोई किसी न किसी विषय का खास बन गया है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर लोग फिल्मों, फैशन और नैतिकता जैसे मुद्दों पर तुरंत फैसला सुनाने लगते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, "आजकल हर कोई फिल्ममेकर है, हर कोई फैशन एक्सपर्ट है और हर कोई मोरल पुलिस है।" दरअसल, सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मां बहन' 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
प्रमोशन के दौरान 'इग्नोर' करने के आरोपों पर भड़कीं माधुरी दीक्षित और तृप्ति, कही ऐसी बात

Madhuri Dixit and Triptii Dimri (this photo form x: @np_nationpress)

Madhuri Dixit and Triptii Dimri React: फिल्म 'मां बहन' की रिलीज से पहले एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट एक प्रमोशनल इवेंट में मौजूद थी। वीडियो में देखा गया कि फोटोग्राफर्स का ध्यान मुख्य रूप से माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी पर था, जबकि कंटेंट क्रिएटर और एक्टर धारणा दुर्गा को थोड़ा साइड होने के लिए कहा गया। इसी पल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

धारणा दुर्गा के समर्थन में कमेंट्स

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने धारणा दुर्गा के समर्थन में कमेंट्स किया। तो कुछ यूजर्स का मानना था कि उनके साथ अनदेखी की गई, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे आयोजनों में फोटोग्राफर्स आमतौर पर बड़े सितारों पर ज्यादा फोकस करते हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

इतना ही नहीं, अब इस पूरे मामले पर तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तृप्ति ने कहा कि उन्हें हमेशा डर रहता है कि उनकी किसी नई फिल्म की रिलीज के समय सोशल मीडिया पर कौन-सा नया विवाद सामने आ जाएगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब भी उनकी कोई फिल्म आने वाली होती है, वो सोचने लगती हैं कि इस बार लोग किस बात को लेकर चर्चा शुरू करेंगे।

ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिस पर लोग सवाल उठा सकें

तृप्ति डिमरी ने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि 'मां बहन' के प्रमोशन के दौरान किसी तरह का विवाद नहीं होगा, क्योंकि फिल्म से जुड़ा ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिस पर लोग सवाल उठा सकें, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर एक छोटा-सा वीडियो चर्चा का कारण बन गया। तो वहीं दूसरी ओर, माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया के बदलते माहौल पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पहले भी लोगों के अलग-अलग विचार होते थे, लेकिन उनके पास अपनी बात सब तक पहुंचाने का कोई बड़ा माध्यम नहीं था। आज सोशल मीडिया के दौर में हर व्यक्ति अपनी राय तुरंत शेयर कर सकता है।

आजकल हर कोई फिल्ममेकर है, हर कोई फैशन एक्सपर्ट है

बता दें, माधुरी दीक्षित ने कहा कि आज के समय में हर कोई किसी न किसी विषय का खास बन गया है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर लोग फिल्मों, फैशन और नैतिकता जैसे मुद्दों पर तुरंत फैसला सुनाने लगते हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, "आजकल हर कोई फिल्ममेकर है, हर कोई फैशन एक्सपर्ट है और हर कोई मोरल पुलिस है।" दरअसल, सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मां बहन' 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।