मनोरंजन

200 लोग देख रहे थे…, जब रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ पहले On-screen Kiss पर की बात

Rashmika Mandanna on First On-screen Kiss: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्मों में फैंस ने खूब पसंद किया है। जल ही दोनों असलियत में शादी के बंधन में बांधने वाले हैं।

2 min read
Feb 24, 2026
रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ किसिंग सीन पर की बात। (फोटो सोर्स: @saloon_kada/X)

Rashmika Mandanna on First On-screen Kiss: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं। ख़बरों के अनुसार, 26 फरवरी को दोनों उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित आलीशान आईटीसी मेमेंटोज होटल में शादी करने वाले हैं।

रश्मिका-विजय की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं इन्हीं चर्चाओं के बीच, दोनों के पुराने इंटरव्यूज और फोटोज सामने आ रही हैं। इसके चलते ऐसी ही एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'गीता गोविंदम' में अपने पहले ऑनस्क्रीन Kiss के बारे में बात कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

21 की उम्र में रश्मिका ने 13 साल बड़े एक्टर से की थी सगाई, एक साल में टूटा रिश्ता, अब सच आया सामने

FilmyGyan के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने बताया, "मेरा पहला ऑनस्क्रीन किस साल 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' में था। इसके आगे वो कहती हैं कि पहली बार, आपको पता नहीं होता कि यह कैसा होता है - यह एक को-स्टार के साथ होता है। मेरे लिए, Kiss करना बहुत ही प्राइवेट बात है। यह बहुत ही निजी पल होता है। 200 लोग देख रहे थे, और मैं सोच रही थी, कैसे? लेकिन मुझे लगता है कि को-स्टार के लिए भी ऐसा ही होता है। विजय भी मेरे जैसा ही महसूस कर रहे थे। तो हमने सोचा, इसे कैसे करें?"

गीता गोविन्दम के एक सीन में रश्मिका मंदना और विजयदेवर कोंडा। (फोटो सोर्स: @TheDEVERA_fan/X)

"यह तकनीकी बात है; जो इस पर निर्भर करता है कि आप किसके साथ ये कर रहे हैं। महत्वपूर्ण ये है कि अगर आपके किरदार की ज़रूरत है, तो आपको ये करना होगा। अगर वो नहीं चाहते, तो मत करो।' इसके आगे रश्मिका गीता गोविंदम में, हम एक विवाहित जोड़े के किरदार में नजर आये थे, इसलिए शादी के बाद हम जो चाहें कर सकते हैं। तो वो मेरा पहला किसिंग सीन था, और यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था।"

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' फिल्मों में इफैंस ने खूब पसंद किया है।

ये भी पढ़ें

जब फतवे के शोर पर सलीम खान ने दिया था बेबाक बयान, बोले- ‘अगर फिल्म देखना गुनाह है तो देखने वालों पर भी लगे फतवा’

Published on:
24 Feb 2026 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर