
Samay Raina show free on youtube India's Got Latent 2 : फेमस कॉमेडियन और सबके फेवरेट समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनका कोई वायरल मजाक और शो का विवादित हिस्सा नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि उनके फेमस शो ‘India's Got Latent Season 2 ’ से आखिर कितनी कमाई हो रही होगी और शो नेटफ्लिक्स पर पेड है जबकि सेम टाइम और सेम शो बिल्कुल फ्री में यूट्यूब पर भी आप देख सकते हैं।
बता दें, एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि शो के नए सीजन के लिए समय रैना को नेटफ्लिक्स से करोड़ों रुपये की डील मिली है। हालांकि, इन आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस चर्चा ने फैंस का ध्यान क्रिएटर इकॉनमी के ओर जरूर खींच लिया है।
वायरल खबरों के मुताबिक, समय रैना ने केवल नेटफ्लिक्स डील से ही लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये तक की कमाई हुई है। इसके अलावा शो की यूट्यूब व्यूअरशिप, विज्ञापन आय, ब्रांड इंटीग्रेशन और स्पॉन्सरशिप को जोड़ दिया जाए तो ये रकम और भी बड़ी हो सकती है। हालांकि, ये सब केवल अनुमान हैं क्योंकि न तो नेटफ्लिक्स और न ही समय रैना ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि इस चर्चा ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि आज के दौर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स किस तरह एंटरटेनमेंट की दुनिया का नया चेहरा बन चुके हैं। कुछ साल पहले तक कॉमेडियन की कमाई मुख्य रूप से लाइव शो, टिकट बिक्री और टीवी कार्यक्रमों तक सीमित होती थी, लेकिन अब यूट्यूब, ओटीटी प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और ब्रांड डील्स ने पूरी तस्वीर बदल दी है।
इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि समय रैना की कामयाबी रातों-रात नहीं मिली। उन्होंने कई सालों तक लगातार कंटेंट बनाया और दर्शकों का भरोसा जीता। ‘India's Got Latent Season 2’ की लोकप्रियता भी धीरे-धीरे बढ़ी। बता दें, शो के वायरल क्लिप्स, मीम्स और मोमेंट्स ने इसे इंटरनेट की सबसे चर्चित सीरीज में बदल दिया।
एक और सवाल सबके मन है कि Netflix ने शो खरीदा है, फिर भी वही एपिसोड उसी समय YouTube पर फ्री क्यों आ रहा है, तो आइए चलिए जानते है इसके बारे में, Netflix और समय रैना ने Season 2 को Simulcast मॉडल में रिलीज किया है यानी की एक ही एपिसोड एक ही समय पर Netflix और YouTube दोनों पर उपलब्ध होगा।
दरअसल, Netflix की आधिकारिक घोषणा में ये कहा गया कि 'India's Got Latent Season 2', 20 जून 2026 से Netflix और YouTube पर एक साथ लॉन्च होगा, और नए एपिसोड हर दो हफ्ते में आएंगे। इसके पीछे की रणनीती कुछ ऐसी है कि Netflix को सिर्फ एक्सक्लूसिविटी नहीं चाहिए थी, बल्कि शो की पहले से बनी हुई YouTube ऑडियंस बनी रहे और Netflix को करोड़ों फैंस तक सीधी पहुंच मिले । Netflix अपनी ब्रांडिंग और Samay Raina के साथ नई साझेदारी को स्ट्रॉग करे और Netflix पर एक्सक्लूसिव आएं, इसीलिए ऐसा किया गया है। यही वजह है कि अब लोग सिर्फ शो नहीं देख रहे, बल्कि उसके पीछे के बिजनेस मॉडल और सफलता की कहानी को भी समझने की कोशिश कर रहे हैं।