मनोरंजन

आखिर क्यों बार-बार ट्रोल हो जाती हैं जान्हवी कपूर? ये 4 कारण बना रहे हैं चर्चा का विषय

Janhvi Kapoor controversy 2026: फिल्म 'पेड्डी' को लेकर हुई बहस के बाद एक बार फिर जान्हवी कपूर का नाम सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

2 min read
Jun 06, 2026
Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor(this photo from x: @queenrajeeee)

Janhvi Kapoor controversy 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हमेशा अपनी फिल्मों, फैशन और सोशल मीडिया मौजूदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। जहां एक तरफ उनके लाखों फैंस हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें कई बार ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। बता दें, हाल के दिनों में उनकी फिल्म 'पेड्डी' को लेकर हुई बहस के बाद एक बार फिर उनका नाम सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। तो आइए जानते हैं उन 4 कारणों के बारे में, जिनकी वजह से जान्हवी कपूर हमेंशा ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं।

फिल्म में स्क्रीन टाइम और ग्लैमरस इमेज

इसमें सबसे पहला कारण उनकी फिल्म 'पेड्डी' में निभाया गया रोल है, जिसमें कुछ फैंस का मानना है कि फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम सीमित था और उनके रोल के स्क्रीनटाइमिंग को महत्व नहीं दिया गया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

दूसरी वजह उनकी ग्लैमरस इमेज है। जान्हवी अक्सर अपने स्टाइलिश और फैशनेबल लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि उनकी फिल्मों में उनके किरदारों से ज्यादा उनके ग्लैमर पर फोकस किया जाता है, जिसके चलते बहस छिड़ जाती है।

नेपोटिज्म का मुद्दा, लुक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी

तीसरा कारण नेपोटिज्म की बहस है। फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी होने के कारण जान्हवी का नाम हमेंशा बॉलीवुड में नेपोटिज्म की चर्चाओं में शामिल किया जाता है और कई बार ये मुद्दा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का कारण बन जाता है।

चौथी वजह उनके लुक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर होने वाली सुर्खियां हैं। दरअसल, समय-समय पर सोशल मीडिया पर उनके पुराने और नए फोटो की तुलना की जाती है और उनके लुक्स को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाती हैं कि उन्हें सर्जरी से सुंदरता मिली है।

जान्हवी कपूर लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं

बता दें, कई बार फिल्मों की कहानी से ज्यादा उनके आउटफिट्स और लुक्स चर्चा में रहते हैं, जिससे आलोचना शुरू हो जाती है। इन सभी चर्चाओं के बाद भी जान्हवी कपूर लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं और इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत बनाने की कोशिश कर रही हैं। ट्रोलिंग और आलोचना के बीच भी उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।

Updated on:
06 Jun 2026 03:31 pm
Published on:
06 Jun 2026 03:19 pm