मिशन 2017:पीएम मोदी के खिलाफ बेलन और थाली लेकर रोड पर उतरी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1000 और 500 की करेंसी बंद के जाने के बाद आम जनता की समस्याओं को मुद्दा बनाकर फैजाबाद की महिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया
2 min read
Jan 10, 2017
Note Ban Protest
Note Ban Protest
फ़ैज़ाबाद । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1000 और 500 की करेंसी बंद के जाने के बाद आम जनता की समस्याओं को मुद्दा बनाकर फैजाबाद की महिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया । तेज ठंड के बावजूद महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हाथों में बेलन और थाली लेकर अपना विरोध जताया और शहर के मुख्य मार्ग पर मार्च निकाला ।महिला नेताओं का आरोप है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा नोट बंदी कराए जाने के बाद गरीब जनता बहुत परेशान हुई है और अभी तक इस समस्या से निजात नहीं मिली है ।
Mahila Congress Faizabad

थालियां बजाते हुए महिलाओं ने की मांग धन निकासी की सीमा को समाप्त करें केंद्र की सरकार


फैजाबाद के रिकाबगंज क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरु भवन से विरोध मार्च निकालते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि बिना पूर्व की तैयारी किए केंद्र सरकार ने इतना बड़ा फैसला ले लिया । जिसके कारण आज किसान नौजवान व्यापारी गरीब सभी परेशान हैं । अभी तक लोग लाइन में लगकर अपने पैसे बैंकों से निकाल रहे हैं । प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह बैंकों से धन निकासी की निर्धारित सीमा को समाप्त करें । वही महिला नेताओं ने यह भी मांग की नोट बंदी के दौरान जिन लोगों की इस समस्या के कारण मौत हुई उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाए ।
Mahila Congress Faizabad
महिलाओं का प्रदर्शन देख जमा हुई लोगों की भीड़

कांग्रेस की महिला विंग द्वारा आयोजित केंद्र सरकार के विरोध में इस प्रदर्शन के दौरान जब महिलाएं हाथों में बेलन और थाली बजाते हुए सड़कों पर निकली तो याद दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई । प्रदर्शन करने वाली महिला नेताओं में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मधु पाठक, नसीम बानो,संगीता सोनकर,नीलम कोरी ,शशि सिंह सहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह शीतला पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Published on:
10 Jan 2017 03:35 pm