फूड

दुनिया के कई देशों में खाए जाते हैं आलू के पराठे, जानिए ये फायदेमंद हैं या नुकसानदेह

आलू सेहत के लिए इसलिए भी खास है (Potato Paratha Benefits) क्योंकि यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 3:11 PM IST
potato_paratha.png
Potato Paratha

Potato Paratha: आज के समय मे दुनिया में सबसे अधिक खायी जाने वाली सब्जी आलू है। आलू के पराठे भारत का मुख्य नाश्ता माना जाता है। आलू खाने के फायदे के बारे में आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आलू में स्टार्च, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आलू सेहत के लिए इसलिए भी खास है (Potato Paratha Benefits) क्योंकि यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं।

आलू में पाये जाने वाले पोषक तत्वों की सबसे खास बत यह है कि ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। आलू का कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ग्लूकोज एमिनो एसिड में बदलकर बॉडी को तुरंत एनर्जी दने का काम करते हैं। इन फायदों के बाद भी लोग आलू के पराठे खाने को लेकर सवाल करते रहते हैं।

आपको बता दें कि सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। नाश्ते में ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए जो प्रोटीन, फाइबर के साथ ऊर्जा देने वाला हो। डाइट एक्सपर्ट्स से बात करने पर पता चलता है कि नाश्ते में आलू के पराठे खाए जा सकते हैं। रोजाना आलू के पराठे खाने पर डाइट एक्सपर्ट्स भी मना करते हैं। आलू में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती हैए जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं।

Published on: