फुटबॉल

कार्लेस पेरेज के दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने विसेल कोबे को हराया

पूर्व में Barcelona के लिए खेलने वाले आंद्रेस इनिएस्ता इस मैच में खेले विसेल कोबे की तरफ से।

less than 1 minute read
Jul 28, 2019

टोक्यो। कार्लेस पेरेज के दो गोलों की मदद से स्पेनिश क्लब बार्सिलोना ने एक दोस्ताना मैच में जापान के क्लब विसेल कोबे को 2-0 से हरा दिया।

बार्सिलोना क्लब ने इस मैच में अपने पूर्व स्टार और स्पेन के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता का भी सामना किया, जो विसेल कोबे क्लब से जुड़ चुके हैं।

बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी डेविड विला और सर्जी सैम्पर भी इस मैच में खेल रहे थे, लेकिन वे इनिएस्ता जितना प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। लेकिन दूसरे हाफ में बार्सिलोना ने अपने अनुभव का पूरा फायदा लेते हुए दो गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।

बार्सिलोना के लिए ये दोनों गोल कार्लेस पेरेज ने दागे। पेरेज ने 59वें और 86वें मिनट में ये गोल किए।

Updated on:
28 Jul 2019 02:41 pm
Published on:
28 Jul 2019 09:57 am
Also Read
View All