30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओलम्पिक में छाने के लिए ‘तैयार’ है भारत, सरकार ने की ये ‘तैयारी’

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ( Kiren Rijiju ) की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन। इस कमेटी में लिएंडर पेस और गगन नारंग को भी किया गया शामिल।  
2 min read
Google source verification

•

image

Manoj Sharma Sports

•

Jul 27, 2019

Olympic

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ( Kiren Rijiju ) की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह कमेटी 2020 और 2024 ओलम्पिक खेलों की तैयारियों पर नजर रखेगी। इसके अलावा यह कमेटी सभी तरह का समर्थन और सुविधाएं भी मुहैया कराएगी।

भारतीय खेल मंत्रालय ( Indian Sports Ministry ) ने एक बयान जारी कर इस 10 सदस्यीय समिति के गठन की जानकारी दी। इस कमेटी में खेल संस्थाओं से जुड़े कई अधिकारी और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं।

टोक्यो ओलम्पिकः मेडल्स बनाने के लिए जापान ने किया इलेक्ट्रानिक गैजेट्स को रीसाइकिल

इस समिति में दो ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों- टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और निशानेबाज गगन नारंग को जगह मिली है। पेस ने एटलांटा ओलम्पिक-1996 में पुरुष एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था, जबकि नारंग ने 2012 लंदन ओलम्पिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

इन दोनों के अलावा खेल सचिव राधे श्याम जुलानिया, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंदर ध्रुव बत्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक, आईओए के सचिव राजीव मेहता और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिले सुमारीवाला भी कमेटी का हिस्सा हैं।

इतना ही नहीं भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह और टॉप स्कीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश राजगोपालन को भी इस समिति में शामिल किया गया है। राजगोपालन कन्वेनर की भूमिका में होंगे।

खेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि समिति जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों को भी शामिल कर सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिग्गज कपिल देव ने कही बड़ी बात

2020 ओलम्पिक के लिए यह समिति हर तरीके से खिलाड़ियों की मदद करेगी जबकि पेरिस में 2024 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए यह समिति तैयारी का रोडमैप बनाएगी, तैयारी की समीक्षा तथा उससे संबंधित सलाह देगी और सभी हितधारकों में सामंजस्य बना रहे यह सुनिश्चित करेगी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग