30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 8वां गोल्ड, आर्चरी की मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने साउथ कोरिया को टाईब्रेकर में दी शिकस्त

Archery Mixed Compound Team Gold Medal Match: दुनिया की नंबर वन महिला आर्चर चिखिता तनिपर्थी और दुनिया के नंबर 5 मेंस आर्चर राजेश जाधव ने मिलकर आर्चरी में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
2 min read
Google source verification
Sahil Rajesh Jadhav and Chikitha Taniparthi

चिकिता तनिपर्थी और राजेश जाधव ने जीता गोल्ड (फोटो- SOny Sports Networks)

India in Archery, Asian Games 2026 Update: बुधवार को आर्चरी में भारत को दूसरा गोल्ड मेडल मिल गया, जहां मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने खिताबी मुकाबले में साउथ कोरिया की जोड़ी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। दुनिया की नंबर वन महिला आर्चर चिकिता तनिपर्थी और दुनिया के नंबर 5 मेंस आर्चर राजेश जाधव ने शानदार शुरुआत की लेकिन अंत तक जाते जाते मामला बराबरी पर आ गया और मुकाबला टाई ब्रेकर में पहुंच गया। टाईब्रेकर में भारतीय आर्चर ने धैर्य बनाए रखा और आसानी से 10-10 पर निशाना लगाया, तो वहीं साउथ कोरिया 19 अंक हासिल कर पाया।

ओलंपिक 2028 का टिकट भी कंफर्म

इस गोल्ड मेडल के साथ भारत की मिक्स्ड कंपाउंड टीम ने इतिहास रच दिया और लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट भी कंफर्म कर लिया है। यह दुनिया की पहली जोड़ी है, जिसने ओलंपिक 2028 के मिक्स्ड कंपाउंड टीम के इवेंट के लिए क्वालीफाई किया है। आपको बता दें कि इससे पहले वूमेंस कंपाउंड टीम ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। वूमेंस कंपाउंड के खिताबी मुकाबले में भारतीय तिकड़ी ने चीन के खिलाफ रिकॉर्ड प्वाइंट्स के साथ सोने पर निशाना लगाया था।

टाई ब्रेकर में भारतीय जोड़ी ने किया कमाल

हालांकि मिक्स्ड टीम का खिताबी मुकाबला उतना आसान नहीं रहा। पहले 2 राउंड में भारतीय जोड़ी को एक-एक अंक की बढ़त मिली। लेकिन तीसरे राउंड राउंड में भारत की लीड एक अंक की रह गई। तीसरे राउंड में जहां साउथ कोरिया को 39 अंक मिले तो भारतीय जोड़ी सिर्फ 38 अंक बटोर पाई। चौथे राउंड में साउथ कोरिया ने पूरे 40 अंक पर निशाना साधा, तो भारतीय टीम 39 अंक हासिल कर पाई। जिससे स्कोर 157-157 हो गया और मुकाबला टाई हो गया। टाईब्रेकर में भारत ने 10-10 पर निशाना लगाकर 20 अंक हासिल किए तो साउथ कोरिया ने एक X और एक 9 पर निशाना लगाया और 19 अंक बटोरे। इस तरह कांटे के मुकाबले के बाद भारतीय टीम ने दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। वूमेंस कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

इससे पहले इस भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को कांटे की टक्कर में 1 अंक से हराया था। इस इवेंट के कांस्य पदक मुकाबले में चीन ने थाईलैंड को मात दी। चीन ने जहां 158 अंक हासिल किए तो थाई जोड़ी ने सिर्फ 154 अंक बटोरे और मेडल से चूक गई।