फुटबॉल

मैनचेस्टर सिटी ने योकोहोमा एफएम को 3-1 से दी शिकस्त

Manchester City के लिए इस मैच में केविन डे ब्रूने, रहीम स्टर्लिंग और लुकस नमेचा ने गोल किए।

less than 1 minute read
Jul 28, 2019

योकोहोमा (जापान)। मौजूदा इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ( Manchester City ) ने नए सीजन की शुरुआत से पहले दोस्ताना मुकाबले में जापान के क्लब योकोहोमा एफएम को 3-1 से हरा दिया।

मैनचेस्टर सिटी के लिए इस मैच में केविन डे ब्रूने, रहीम स्टर्लिंग ( Raheem Sterling ) और लुकस नमेचा ने गोल किए। वहीं मेजबान टीम के लिए एकमात्र गोल किएटा एंडो ने दागा।

पहले हाफ में इंग्लिश क्लब ने दमदार शुरुआत की। सिटी ने अधिक बॉल पोजेशन रखा जिसका लाभ उसे 18वें मिनट में मिला। डे ब्रूने ने दमदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

मेजबान टीम हालांकि, जल्द ही वापसी करने में कामयाब रही। 23वें मिनट में एंडो ने गोल करते हुए योकोहोमा को बराबरी दिलाई। स्टर्लिग ने 40वें मिनट में गोल किया और स्कोर 2-1 करने में कामयाबी पाई।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सिटी ने अधिक अटैक किए, लेकिन मेजबान टीम की डिफेंस ने भी बेहतरीन काम किया। इंजुरी टाइम (92वें मिनट) में नमेचा ने गोल करके सिटी की जीत सुनिश्चित कर दी।

Updated on:
28 Jul 2019 04:29 pm
Published on:
28 Jul 2019 04:11 pm
Also Read
View All