29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार भारत में देखने को नहीं मिलेगा FIFA World Cup 2026! 104 मैच होने के बावजूद करोड़ों दर्शकों के लिए आई बुरी खबर

Why FIFA World Cup 2026 not on TV: FIFA World Cup 2026 के राइट्स खरीदने को कोई तैयार नहीं! जानें क्यों भारत में फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्रसारण पर मंडरा रहा है खतरा और क्या है मैचों की टाइमिंग का पंगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 29, 2026

FIFA World Cup 2026 Broadcaster in India

FIFA World Cup 2026 Trophy

FIFA World Cup 2026 Broadcaster in India: दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट, FIFA World Cup 2026, 11 जून से शुरू होने जा रहा है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के 16 शहरों में 48 टीमें और 104 मैच… रोमांच की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि भारत, चीन, वियतनाम और श्रीलंका जैसे देशों में अब तक इसे दिखाने के लिए किसी ब्रॉडकास्टर ने हाथ नहीं मिलाया है।

क्यों कोई नहीं खरीदना चाहता राइट्स?

FIFA ने भारत में मीडिया राइट्स बेचने के लिए 100 मिलियन डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये) की मांग की थी, जिसे घटाकर अब 35 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। फिर भी Viacom18 (JioStar) या Sony जैसे दिग्गजों ने चुप्पी साधी हुई है। इसके पीछे 3 मुख्य कारण हैं, मैचों की टाइमिंग जो इसमें सबसे बड़ी बाधा का काम कर रही है। अमेरिका और मैक्सिको के समय के अनुसार, 104 में से केवल 14 मैच ही भारत में आधी रात से पहले शुरू होंगे। ओपनिंग मैच और 19 जुलाई को न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाला फाइनल, दोनों ही भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होंगे।

क्रिकेट का बढ़ता दबदबा

विज्ञापनदाता (Advertisers) अपना पैसा क्रिकेट पर खर्च करना पसंद करते हैं। IPL खत्म होने के तुरंत बाद वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है, तब तक ब्रांड्स अपना बजट खत्म कर चुके होते हैं। स्टार इंडिया और वायकॉम18 के विलय (JioStar) के बाद मार्केट में कॉम्पिटिशन कम हो गया है, जिससे खरीदार अपनी शर्तों पर मोलभाव कर रहे हैं।

अगर कोई ब्रॉडकास्टर नहीं मिला तो?

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि JioStar आखिरी वक्त पर राइट्स खरीद सकता है क्योंकि उनका डिजिटल नेटवर्क (JioCinema) बहुत मजबूत है। लेकिन अगर कोई भी आगे नहीं आता है, तो FIFA अपने खुद के प्लेटफॉर्म FIFA+ पर मैच स्ट्रीम कर सकता है। हालांकि, वहां दर्शकों की संख्या उतनी नहीं होगी जितनी टीवी पर होती है। एक उम्मीद दूरदर्शन (Doordarshan) से भी है, लेकिन नियमों के हिसाब से वह सिर्फ सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैच ही दिखा पाएगा।