Diamond Seized: गरियाबंद पुलिस ने लाखों का हिरा जब्त किया है। ओडिशा के एक तस्कर ग्राहक की ढूंढ रहा था, इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया..
Diamond Seized in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पुलिस ने लाखों रुपए के 34 नग हीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के एक तस्कर यहां ग्राहक ढूंढ रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा है। बगैर तराशे हुए हीरो के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था। इस गिरफ्तारी के बाद और आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना बढ़ गई है।
इधर पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क और तस्करों से हीरा खरीदने वालों की जानकारी जुटा रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति पर पुलिस नजर बनाए हुए थी, सूचना मिली थी कि एक तस्कर बिना तराशे हीरा बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी बंशीधर सेठी को दबोचा गया। वह ओडिशा के धोबापाडा निवासी है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है। अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद और सायबर टीम की विषेष भूमिका रही।
CG Crime: शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका की कर दी बेरहमी से हत्या, चेहरे पर पत्थर से किया हमला
- महासमुंद में बसना पुलिस ने युवती के अंधे कत्ल का खुलासा महज 6 घंटे में कर दिया। मामले में प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने शादी से मुकरने और बदनामी के डर से हत्या करना कबूल किया है… पढ़ें पूरी खबर..
Bhalukona Mining: क्या छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स हब? भालुकोना में ड्रिलिंग से खुलेंगे बड़े राज
- दुनियाभर में बढ़ते ऊर्जा संकट और स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ते कदमों के बीच Chhattisgarh एक बड़ी उम्मीद बनकर उभर रहा है। महासमुंद जिले के Bhalukona-जमनीडीह क्षेत्र में दुर्लभ खनिजों की मौजूदगी के संकेत मिलने के बाद अब यहां ड्रिलिंग का काम शुरू हो चुका है… पढ़ें पूरी खबर..