25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने बेटी पर किया जानलेवा हमला! पहले बच्ची गले पर चलाया चाकू फिर… मां की सूझबूझ से बची दोनों की जान

CG News: गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification
Raipur News: छत्तीसगढ़ में लुटेरों का आतंक, सोते हुए ड्राइवर से चाकू मारकर लूट

चाकू दिखाकर लूट (Photo Patrika )

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। दोनों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

CG News: घर के आंगन में हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, घटना घर के आंगन में हुई, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। आरोपी महेंद्र नेताम (36) ने सब्जी काटने वाले चाकू से बेटी के गले पर हमला किया। बच्ची की चीख सुनते ही मां मौके पर पहुंची और किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

मां के समय रहते हस्तक्षेप करने से बड़ी अनहोनी टल गई। बच्ची को गर्दन के बाहरी हिस्से में चोट आई है, जो फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी पिता ने खुद के गले पर भी वार कर आत्मघाती प्रयास किया।

दोनों को रायपुर रेफर किया गया

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर हरीश चौहान के अनुसार, बच्ची के घाव सतही हैं और उसकी हालत स्थिर है। वहीं, पिता के गले में गहरा घाव होने से अधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मानसिक स्थिति पर उठे सवाल

परिजनों ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस सक्रिय हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।