गाज़ियाबाद

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन पर मनोज तिवारी केे हंगामे के बाद ‘आप’ ने खोली भाजपा की पोल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप चौधरी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 9:38 AM IST
Ghaziabad
सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन पर मनोज तिवारी केे हंगामे के बाद 'आप' ने खोली भाजपा की पोल

गाजियाबाद. जैसे-जैसे 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे- वैसे ही हर राजनीतिक दल अपनी चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गया है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद द्वारा सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी के हंगामे के बाद गाजियाबाद में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप चौधरी ने एक प्रेस वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में आई है उस दिन से तमाम तरह की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज दिखाई दे रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके चलते आदमी आज परेशान नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को हराने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को चाहे जो करना पड़े वह करेंगे, ताकि लोगों को भाजपा सरकार से मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी 2019 में भी बहुत सी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और संसद में अपनी संख्या बढ़ाएगी। इसके अलावा 2022 में भी उनकी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का कार्य करेगी, ताकि मजबूती से प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर सके।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता संदीप चौधरी ने भाजपा के द्वारा बनाई गई तमाम योजनाओं पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर जमकर प्रहार किए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश प्रवक्ता संदीप चौधरी ने भाजपा पर कई आरोप लगाते हुए उनकी योजनाओं को अनुचित बताया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प भी लिया कि उनके सभी कार्यकर्ता खासतौर से 2019 में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान