26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति बनाने पर आजम खान का पलटवार, कह दी इतनी बड़ी बात

आजम खान बोले- भगवान राम की मूर्ति बनाने का ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया, जब सरदार पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Nov 2018, 9:45 AM IST

Azam Khan

अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर की प्रतिमा ऊंची मूर्ति बनाने पर आजम खान का पलटवार, जानिये क्या कहा

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम के गृह नगर में शनिवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जमकर दहाड़े। उन्होंने आजम खान का नाम लिए बगैर कहा कि यहां के पूर्व मंत्री इतराएं नहीं। जल्द उनकी जांच होगी और कार्रवाई भी की जाएगी। गलत करने वाले सैफई में हों या रामपुर में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली पर अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के निर्माण की घोषणा करेंगे। मौर्या ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा की तरह ही यह मूर्ति भव्य होगी। इस पर आजम खान ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम की मूर्ति बनाने का ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया, जब सरदार पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी। आजम खान ने कहा कि हम तो चाहेंगे कि अयोध्या में बनाई जा रही मूर्ति से ऊंची रामपुर में बनाई जाए।

सपा नेता आजम खान के गढ़ में डिप्टी सीएम मौर्या ने सपा नेता को दी जेल पहुंचाने की धमकी, इसके बाद...

रामपुर में कार्यक्रम के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिवाली पर अयोध्या में श्री राम की भव्य मूर्ति बनने की घोषणा की जाएगी। राम मंदिर मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही हम वहां भव्य मूर्ति बनाने की घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। मौर्या ने कहा कि हम अयोध्या का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर की प्रतिमा के निर्माण की घोषणा पर सपा नेता आजम खान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम की मूर्ति बनाने का ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया, जब सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी। सपा के कद्दावर पूर्व मंत्री आजम खान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि सरकार को कोई प्रतिमा बनाने से क्यों रोकेगा। हम भी उनके इस फैसले का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो चाहेंगे कि अयोध्या में बनाई जा रही मूर्ति से ऊंची मूर्ति रामपुर में भी बनाई जाए।

सनथ जयसूर्या के सामने भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का यह विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली पर अयोध्या वालों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में सरयू किनारे भगवान राम की मूर्ति बनवाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर तय की गई है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला योगी आदित्यनाथ ही लेंगे। यह मूर्ति इससे भी बड़ी होगी या नहीं। सूत्रों मानें तो मूर्ति की ऊंचाई और अन्य बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का निर्णय आना शेष है। मूर्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्ट को भी आमंत्रित किया गया है।

रालोद के नेतृत्व में सैंकड़ो किसानों ने एआरटीओ कार्यालय घेरा, देखें वीडियो-