26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सनथ जयसूर्या के सामने भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का यह विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो-

दादरी में बना मुशायरे का विश्व रिकॉर्ड, लगातार 102 घंटे तक चला कवि सम्मेलन-मुशायरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Nov 2018, 10:59 AM IST

greater noida

सनथ जयसूर्या के सामने भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का यह विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा. विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दादरी में 'ए वतन तेरे लिए' नाम से सबसे बड़े कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन- मुशायरे में 702 कवि और शायर हिस्सा लिया। 28 अक्टूबर से शुरू हुए 102 घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन का समापन शुक्रवार को किया गया। बता दें कि दिन-रात चले इस कवि सम्मेलन में कवियों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोताओं की भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर श्रीलंका के मशहूर क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी दादरी पहुंचे।

Exclusive: भगवान राम ने मुस्लिम युवक को दिए दर्शन, जानिये क्या कहा, देखें वीडियो-

बता दें कि मुशायरा कवि सम्मेलन में पाकिस्तान ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान ने 60 घंटे मुशायरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पाकिस्तान के इसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के कोट गांव में में 28 अक्टूबर को कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर 702 कवियों और शायरों ने दिन-रात अपनी कविताओं और शायरी की प्रस्तुति दी।

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यूपी का ये जिला, एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी पस्त

कवि सम्मेलन के आयोजनकर्ताओं ने दावा किया है कि यह यह कवि सम्मेलन-मुशायरा दुनिया का सबसे बड़ा मुशायरा सम्मेलन है। 102 घंटे तक चले इस आयोजन में देशभर से कवियों और शायरों ने शिरकत कर दुनिया को शांति और एकता का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ती अराजकता को खत्म कर देश में सुख-शांति स्थापित करना है। इसलिए इस मुशायरे का नाम 'ए वतन तेरे लिए' मुशायरा कवि सम्मेलन रखा गया है। उन्होंने बताया कि मुशायरा कवि सम्मेलन में अब तक का वर्ल्ड रिकॉर्ड लगभग 60 घंटे तक का पाकिस्तान के नाम है। इसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हमने इस सबसे बड़ मुशायरे का आयोजन किया है। आयोजकों का कहना है कि मुशायरे के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड (आईबीआर) की टीम भी पहुंची थी। वह मुशायरे से संबंधित पूरी जानकारी अपने साथ ले गई। जांच के बाद नए रिकॉर्ड की घोषणा कर दी जाएगी।

Exclusive: डॉ. कुमार विश्वास ने बांधे यूपी पुलिस की तारीफों के पुल, जानिये क्या है मामला

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग