22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. कुमार विश्वास ने बांधे यूपी पुलिस की तारीफो के पुल, जानिये क्या है मामला

अपने नाम से फर्जी सोशल आईडी बनाने के मामले में कुमार विश्वास ने फेसबुक और ट्विटर पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2018, 10:04 AM IST

kumar Vishwas

डॉ. कुमार विश्वास ने बांधे यूपी पुलिस की तारीफो के पुल, जानिये क्या है मामला

गाजियाबाद. यदि आप फेसबुक और ट्विटर इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए भी है। दरअसल, विश्वविख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के नाम से फेसबुक और ट्विटर पर फर्जी आईडी बनाकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी की जा रही थी। हद तो तब हो गई जब कुमार विश्वास के नाम पर कवि सम्मेलन के शो के लिए भी पैसे मांगे जाने लगे। बता दें कि कुमार विश्वास इससे बिल्कुल बेखबर थे। बताया जा रहा है कि कई बार इस फर्जी आईडी के जरिये शो बुक कर उनके नाम पर मोटे पैसे भी ले लिए गए। जब कुमार विश्वास नहीं पहुंचे तो उनके पास फोन भी आने लगे, जिसके बाद कुमार विश्वास को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद कुमार विश्वास ने गाजियाबाद पुलिस के अलावा अन्य कई जगहों पर ऐसे लोगों की शिकायत दर्ज कराई और उन्हें जल्द से जल्द पकड़कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

महिला बोली- सास और पति जबरन बनवाते हैं दूसरों से संबंध, विरोध करने पर सिगरेट से दागते हैं

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते वाराणसी से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इसी शख्स ने कुमार विश्वास के नाम की फर्जी आईडी फेसबुक और ट्विटर पर बनाई हुई थी और वह बाकायदा डॉ. कुमार विश्वास के नाम पर शो बुक किया करता था। वहीं इस मामले में डाॅ. कुमार विश्वास ने बताया कि पिछले काफी समय से इस तरह के मामले सामने आ रहे थे। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक से भी तत्काल एक्शन लेने की की मांग की थी, लेकिन फेसबुक और ट्विटर की तरफ से इस पूरे मामले में कुछ नहीं किया गया। हालांकि बनारस पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने उनके नाम पर एक लाख रुपये मांगे थे।

जामा मस्जिद के पास सरेआम हुई फायरिंग के बाद मची भगदड़, दुकान बंद कर भागे दुकानदार, एक युवक गंभीर

डॉ. कुमार विश्वास ने 'पत्रिका' संवाददाता को बताया कि 1 महीने पहले उनके पास एक फोन आया था, जिसमें कहा गया था कि 14 तारीख को आपका शो होने वाला है। उसके लिए आपके पेटीएम में एडवांस के रूप में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। यह सुनते ही वे आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने कहा कि 14 तारीख में शो बुक हो ही नहीं सकता, क्योंकि वह इस तारीख में नाइजीरिया जा रहे हैं। उन्हें इस पूरे मामले में शक हुआ तो ऐसे फर्जी लोगों की तलाश के लिए उन्होंने पूरा जाल बिछा दिया। बहरहाल, इस पूरे मामले में बनारस पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि अभी और भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो फर्जी आईडी बनाकर लोगों से अनाप-शनाप बात करते हैं और निचले स्तर की कविताएं भी पोस्ट कर देते हैं। राजनीतिक बयानबाजी भी उल्टी-सीधी करते रहते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं जो शख्स पकड़ा है उसके सभी बैंक अकाउंट भी चेक करते हुए उन्हें सील किया जाना चाहिए। डॉ. कुमार विश्वास ने फर्जी आईडी बनाकर उल्टे सीधे कमेंट करने वाले शख्स को गिरफ्तार किए जाने पर बनारस पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

जानलेवा स्टंट कर रहे थे बाइकर्स, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि कांप गई लोगों की रूह, देखें लाइव वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग