22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जामा मस्जिद के पास सरेआम हुई फायरिंग के बाद मची भगदड़, दुकान बंद कर भागे दुकानदार, एक युवक गंभीर

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के पास खड़े युवक को सरेआम गोली मारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Oct 2018, 1:10 PM IST

Bijnor

जामा मस्जिद के पास सरेआम हुई फायरिंग के बाद मची भगदड़, दुकान बंद कर भागे दुकानदार, एक युवक गंभीर

बिजनौर. जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम जामा मस्जिद के पास खड़े एक युवक को एक अन्य युवक ने गोली मार दी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों मे दहशत फैल गई। इस घटना के बाद मचे हड़कंप के बाद जामा मस्जिद के पास दुकान चलाने वाले दुकानदार भी अपने-अपने संस्थान बंद कर चले गए। इधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले गई। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि युवक हमला एक मामले में कोर्ट में गवाही देने के विरोध में किया गया है।

दरअसल, पूरा मामला चांदपुर क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद का है। बताया जा रहा है चांदपुर के ही मोहल्ला चाहसंग निवासी खालिद पुत्र कदीर शाम के समय मस्जिद के पास ही खड़ा था। इसी दौरान फहीम नामक एक युवक आया और उसने सरेआम खालिद को गोली मार दी। व्यस्त इलाके में गोली चलने से हड़कंप मच गया और दुकानदार भी तुरंत दुकानें बंद कर घर चले गए। इधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल खालिद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां खालिद की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को पहले गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर लाया गया था। जहां डॉ. केपी सिंह ने उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि खालिद को न्यायालय में किसी गवाही देने के कारण गोली मारी गई है। चांदपुर सीओ राजकुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि फहीम नाम के युवक ने खालिद को गोली मारी है। अभी घायल की अवस्था को देखते हुए ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। युवक की हत्या के प्रयास के पीछे आरोपी का क्या मकसद है। ये आगे जांच में पता चलेगा। घायल युवक के बयान और घरवालों की तहरीर पर फरार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।