26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजम खान के गढ़ में डिप्टी सीएम मौर्या ने सपा नेता को दी जेल पहुंचाने की धमकी

बोले-गलत काम करने वाले रामपुर के हों या सेफई के, कोई नहीं बख्शा जाएगा    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 3 Nov 2018, 9:02 PM IST

Keshav maurya

आजम खान के गढ़ में डिप्टी सीएम मौर्या ने सपा नेता को दी जेल पहुंचाने की धमकी

रामपुर. समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म के गृह नगर में शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जमकर दहाड़े। आज़म खान का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि यहां के पूर्व मंत्री इतराए नहीं। जल्द उनकीजांच होगी और कार्रवाई भी की जाएगी। गलत करने वाले सैफई में हों, या रामपुर में, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत हुई है कि उन्होंने अपनी सरकार में जनता के धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग करके सरकारी गेस्ट हाउस को अपनी जौहर अली यूनिवर्सिटी में तब्दील कर दिया। इसके अलावा एक उर्दू गेट भी बनाया गया, जो इतना छोटा बना दिया है कि किसान अपने बड़े वाहन लेकर वहां से निकल भी नही सकते। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अफसरों और जनप्रतिनिधियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि आवास के नाम पर अगर कोई रिश्वत लेने की कोशिश करेगा तो उसकी भी खैर नहींं होगी।

यह भी पढ़ें- योगी के इस कैबिनेट मंत्री ने राम मंदिर पर दिया चौंकाने वाला बयान

वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने अभी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि राजनीति के चाणक्य हमारे पास हैं। फिर से हम 2019 में 2014 से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे। इस दौरान 400 करोड़ से ज्यादा की परोयोजनाओं का लोकार्पण केशव प्रसाद मौर्या ने किया। जनता उन्हें इस म्मीद के साथ सुन रही थी कि वे रामपुर के लोगों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकतें हैं, लेकिन डिप्टी सीएम ने न कोई बड़ी घोषणा रामपुर के लिए की। गौरतलब है कि चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रशाद समेत बिलासपुर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएंगे। बिना ब्याज के किसानों को कर्ज दिया जाएगा । हर घर तक पीएम की योजनाएं पहुंचेगी । लोगों को रोजगार मिलेंगे और रामपुर में बंद पड़े कारखाने चलेंगे, लेकिन डेढ़ साल की योगी की सरकार में न तो रामपुर में कोई कारखाना चला और न ही कोई नया उद्योग लगा । हद तो यह हो गई कि किसानों के कर्जे भी पूरी तरह से माफ नहीं हुए। इसके अलावा योगी सरकार ने भी जो घोषणाएं की थी, वह भी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ। किसी भी किसान को बिना ब्याज के लोन नहीं मिला। 121 करोड़ रुपया आज भी किसानों का चीनी मिलों पर बकाया है। गेहूं की फसल की बुवाई करने के लिए किसान मोहताज है, लेकिन सरकार को इस से लेना देना नहीं है । अपने 1 घंटे के भाषण में योगी सरकार के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से एक बार फिर कमल खिलाने की बातें कही। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कोई बड़ी घोषणा नहीं की ।