26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP पुलिस ने गोली मारकर 25 हजार के इनामी बदमाश को किया पस्त, देखें वीडियो-

बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Nov 2018, 12:30 PM IST

bulandshahr

UP पुलिस ने गोली मारकर 25 हजार के इनामी बदमाश को किया पस्त, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. यूपी में एनकाउंटर का दौर जारी है। मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुई दो मुठभेड़ के बाद अब बुलंदशहर पुलिस ने एनकाउंटर के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 25 हजार का इनामी बदमाश शरीफ अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। इसी दौरान उनका बुलंदशहर पुलिस से आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस ने शरीफ को गोली मार दी। गोली लगते ही शरीफ वहीं गिर गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस ने फरार हुए बदमाश को पकड़ने के लिए काम्बिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार समेत कारतूस के साथ एक बाइक बरामद की है।

मुशायरे के दौरान छज्जा गिरने से मची भगदड़ के बाद पथराव, एक महिला समेत 5 घायल

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर पुलिस खुर्जा कोतवाली के ढाकर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार आए, जिन्हें पुलिस ने रुकन का इशारा किया, लेकिन वे पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इस फायरिंग में 25 हजार के इनामी बदमाश शरीफ के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह वहीं गिर गया। उसके गिरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि 25 हजार का इनामी शरीफ थाना अरनियां के गांव रोहिन्दा मीरपुर का रहने वाला है। उस पर करीब दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने साथी के साथ के संग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। फिलहाल पुलिस शरीफ से पूछताछ करके दूसरे 25 हजार के इनामी पंगा की तलाश में जुटी है। वहीं आरोपी शरीफ को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया बड़ा आविष्कार, अब जूते की आंख से देख सकेंगे दृष्टिहीन, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग