26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: मुशायरे के दौरान छज्जा गिरने से मची भगदड़ के बाद पथराव, एक महिला समेत 5 घायल

रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र की घटना, डीएम-एसपी शांति व्यवस्था बनाने के लिए किया फ्लैगमार्च
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Nov 2018, 12:09 PM IST

Rampur

बड़ी खबर: मुशायरे के दौरान छज्जा गिरने से मची भगदड़ के बाद पथराव, एक महिला समेत 5 घायल

रामपुर. टांडा में बीती रात मुशायरे देख रहे लोगों पर अचानक एक घर का छज्जा गिरने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग छज्जे के मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग सभी घायलों को सीएचसी की ओर लेकर भागे। बताया जा रहा है कि जब घायलों को सीएचसी ले जाया गया तो वह बंद पड़ी थी। इससे गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आनन-आनन फानन में जिले के डीएम, एसपी, सीएमओ, सीडीओ समेत कई सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए सीएचसी को खुलवाया। इसी बीच परिजन कुछ घायलों को मुरादाबाद तो कुछ रामपुर के निजी अस्पताल ले गए। इस हादसे में एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए हैं।

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यूपी का ये जिला, एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी पस्त

जानकारी के अनुसार, टांडा में शुक्रवार रात को एक मुशायरे का आयाेजन हो रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पास ही घरों के बाहर खड़े होकर मुशायरे का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बी करीब 8.30 बजे एक घर का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वह बंद थी। इससे लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगो ने सीएचसी के शीशे आदि तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कुछ लोग घायलों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए तो कुछ लोग रामपुर के निजी अस्पताल ले गए । जहां कई की हालात गंभीर बनी हुई है।

सनथ जयसूर्या के सामने भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का यह विश्व रिकॉर्ड

एसपी ने बताया कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाने की कोशिश की गई थी। पर्याप्त फोर्स लगाकर हमने वहां पर शांति व्यवस्था बनाई है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा जिन्होंने अफवाह फैलाने की कोशिश की, पुलिस उनकी जांच पड़ताल करके उनके खिलाफ भी एक्शन लेगी। वहीं मुशायरे के आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम की परमिशन ली गई थी, लेकिन प्रशासन ने परमिशन देने के बाद मौके का जायजा नहीं लिया।

इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया बड़ा आविष्कार, अब जूते की आंख से देख सकेंगे दृष्टिहीन, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग