गाज़ियाबाद

अखिलेश ने मायावती को दिया बड़ा तोहफा, बसपा के पूर्व विधायक को सपा से दिया टिकट

-सुरेंद्र कुमार मुन्नी का टिकट काट दिया गया है -पार्टी ने बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल को टिकट दिया है
less than 1 minute read
sp bsp
अखिलेश ने मायावती को दिया बड़ा तोहफा, बसपा के पूर्व विधायक को दिया टिकट

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन भर रहे हैं। वहीं इस बीच समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी लिस्ट में फेर बदल हुआ है। जिसके बाद गाजियाबाद से घोषित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी का टिकट काट दिया गया है। वहीं पार्टी ने बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल को टिकट दिया है। जिन्होंने शुक्रवार को ही सपा जॉइन की है।

दरअसल, गाजियाबाद में सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी को प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद से ही उनका लगातार विरोध हो रहा था। पार्टी के एक पदाधिकारी ने इसके चलते इस्तीफा तक दे दिया था। विरोध बढ़ता देख पार्टी ने मुन्नी का टिकट काट दिया है और अब बसपा से पूर्व विधायक रहे सुरेश बंसल पर भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा भी ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने के कारण सपा-बसपा गठबंधन ने प्रत्याशी बदलने का फैसला किया है।

Updated on:
22 Mar 2019 02:20 pm
Published on:
22 Mar 2019 02:20 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी