गाज़ियाबाद

पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी ने किया नाबालिग से रेप का प्रयास, देखें वीडियो

खबर की खास बातेंः- 1. नाबालिग की मां गई थी घरों में काम करने 2. उसी दौरान घर में घुसकर आरोपी ने किया रेप का प्रयास3. आस-पास के लोगों ने धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस को सौंपा
less than 1 minute read
rape
पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी ने किया नाबालिग से रेप का प्रयास, देखें वीडियो

गाजियाबाद. प्रदेश सरकार महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भले ही दावे कर रही हो, लेकिन स्थिति उलट है। महिलाएं और लड़कियां अपने घर में भी महफूज नहीं है। गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके में एक अधेड़ ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया। नाबालिग का शोर सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना कविनगर इलाके के एक कॉलोनी की रहने वाली महिला घरों में साफ सफाई का काम करती है। रविवार की शाम को महिला अपनी नाबालिग बच्ची को छोड़कर कॉलोनी में साफ—सफाई का कार्य करने गई थी। इसी दौरान मौका पाते ही 55 वर्षीय एक अधेड़ ने घर में घुसकर बच्ची से रेप का प्रयास किया गया। बच्ची ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी जमकर धुनाई की।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी बताया जा रहा है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग का परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
18 Jun 2019 01:02 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी