गाज़ियाबाद

ऑफिस में घुसकर गला रेतने की कोशिश, पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी ढेर

गाजियाबाद ऑफिस में घुसकर सलीम वास्तविक पर चाकुओं से हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को संज्ञान लिया था। पुलिस की पांच टीमें पूरे घटनाक्रम का जांच कर रही है।

2 min read
घायल यूट्यूबर सलीम वास्तविक जांच करती पुलिस फोटो जेनरेट AI

गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन के बाद चर्चा में आए यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके ही कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया। नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, सलीम वास्तिक अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। पास में ही उनके दो मकान हैं, जिनमें से एक को उन्होंने ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया हुआ है।

अभी चल रहा इलाज, चाकू से हुआ था ताबड़तोड़ हमला

शुक्रवार सुबह वह ऑफिस में अकेले मौजूद थे। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। अंदर घुसते ही उन्होंने सलीम पर चाकू से हमला कर दिया और गला रेतने की कोशिश की। हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस की पांच टीमें कर रही जांच

सलीम ‘सलीम यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वह अपने वीडियो में इस्लाम और मदरसों की शिक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। हाल के हफ्तों में उनके कुछ वीडियो चर्चा में आए थे।
घटना के बाद सलीम के बेटे उस्मान ने थाने में तहरीर दी है। शिकायत में कुछ लोगों को नामजद करते हुए हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर के निर्देशन में पांच टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने लिया था संज्ञान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
01 Mar 2026 10:57 pm
Also Read
View All
यति नरसिंहानंद बोले- खामनेई मानवता के शत्रु थे, हमारे देश में भी कई खामनेई…लेकिन हमारे पास नेतन्याहूं नहीं

कौन हैं सलीम, जिनके लिए CM योगी ने कहा- हमलावरों को छोड़ेंगे नहीं, 14 चाकू के निशान…गला रेतने की कोशिश

इस्लाम के खिलाफ बोलता था यूट्यूबर सलीम वास्तिक, दिनदहाड़े बदमाशों ने मारे 14 चाकू, अब योगी करेंगे इंसाफ!

नेशनल हाईवे पर लिखा ‘मुसलमानों के लिए रोड नहीं’ पिंकी चौधरी बोले- ‘जिहादी टैक्स नहीं देते, उन्हें सड़क का हक नहीं’

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल! मकान नाम न करने पर बेटे ने मां-बाप पर चाकू से किया हमला, इलाके में दहशत

अगली खबर