गाज़ियाबाद

मीट की दुकानों को बंद कराने के लिए सड़कों पर उतरा भाजपा विधायक, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Highlights . लोनी विधानसभा क्षेत्र से है विधायक नंदकिशोर गुर्जर . विवादित बयान को लेकर रहे है सुर्खियों में . मीट की दुकान हटवाने की मांग
less than 1 minute read
nand.png

गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। विधायक ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीट की दुकानों को हटवाने की मांग की है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा इस बार दिये गए बयान में कहा गया है कि लोनी इलाके में बड़ी संख्या में मीट की दुकान चल रही है। उन्होंने कहा कि दुकान अवैध है औऱ पास में ही एयरपोर्ट भी है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मीट की दुकान प्रशासन को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को इस इलाके में साप्ताहिक बाज़ार भी लगता है। खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या मे महिलाएं आती हैं। कई बार शिकायत मिली है कि दुकानों पर रहने वाले लोग के द्वारा छींटाकशी की जाती हैं।

उन्होंने कहा साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में मीट की दुकान खुली हुई है, जैसे ही उन लोगों को पहुंचने का पता लगा तो दुकानदारों दुकान बंद करने लगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस इलाके में अवैध रूप से खुल रही मीट की दुकानें बंद कराई जाएंगी।

Updated on:
11 Feb 2020 02:32 pm
Published on:
11 Feb 2020 02:31 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी