गाज़ियाबाद

BIG NEWS: सीएम योगी ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है, विपक्ष पर बोला करारा हमला

-सीएम योगी ने पीएम की तारीफ की -बीजेपी सरकार में सबका विकास -विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2019, 6:32 PM IST
ghaziabad
सीएम योगी ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है, विपक्ष पर बोला करारा हमला

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी आज यूपी के तूफानी दौरे पर हैं। पहले काशी फिर कानपुर और गाजियाबाद। अपने दौरे पर पीएम ने जहां परियोजनाओं का उद्धाटन किया, वहीं कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। गाजियाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट का उद्धाटन किया वहीं पश्चिमी यूपी के लिए कई सौगातों की झड़ी लगा दी। जिसमें रेपिड मेट्रो, अमृत योजना जैसे तमाम योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि 'मोदी है तो मुमकिन है'।

इस मौके पर सीएम योगी ने केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए पीएम की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए वो काम किया है जो पूर्व की सरकारों के लिए नामुमकिन था। चाहे हर गरीब के लिए घर हो, गैस कनेक्शन हो, हर घर में बिजली पहुंचाना हो। लेकिन आज हम कह सकते हैं कि मोदी के आने के बाद ही ये सब मुममकिन हुआ।

योगी ने इस मौके पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, एसपी या बीएसपी सभी विपक्षी सरकारें गरीबों और आम लोगों को वंचित रखती रही हैं। लेकिन बीजेपी सरकार ने बिना किसी भेदभाव सभी वर्गों के लिए काम किया। पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि आज इस मिशन के तहत यूपी सरकार 23 लाख परिवारों को एक-एक आवास उपलब्ध करा रही है। एक करोड़ किसानों को भी पेंशन दिया जा चुका है उनके खाते में पैसे पहुंच चुके हैं। पहले किसानों को फसल बीमा समय पर नहीं मिलती था, लेकिन आज किसानों की तमाम परेशानियां दूर हुई हैं।

पश्चिमी यूपी में अपरध का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ साल पहले पश्चिमी यूपी में महिलाएं खुद असुरक्षित महसूस करती थी। घरों से बाहर निकलने से डरती थी। लेकिन आज महिलाएं खुद सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इतना ही नहीं अपराध पर भी लगाम लगा है।

देश की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। मुंबई हमला हुआ उस समय तत्कालिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे रही। आतंकियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन आज आतंकियों ने जब देश की सुरक्षा पर हमला किया तो उसे जबाव दिया गया। पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा की पहले नामुकिन होता था लेकिन मोदी के आने से ना हठ कर मुमकिन हो गया। लोगों का पीएम मोदी पर भरोसा बढ़ा है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। लेकिन आज विपक्ष कार्रवाई के सबूत मांग रहा है। सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं।


यूपी में जितने विकास हुए हैं उसमें मोदी सरकार का बड़ा योगदान है। पीएम की वजह से आज यूपी विकास के पथ पर अग्रसर है। पीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पांच साल पहले देश में अराजकता फैली हुई थी। हर वर्ग परेशान था, लेकिन आज गौरव के साथ कह सकते हैं की कांग्रेस सपा-बसपा ने जो नहीं कहा वो पांच में सरकार ने पूरा किया।

Updated on:
8 Mar 2019, 6:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान