गाज़ियाबाद

दो करोड़ की डकैती से उत्तर प्रदेश पुलिस के उड़े होश, VIDEO में देखें पूरा नजारा

पांच बदमाशों ने साहिबाबाद के प्रेम श्री ज्‍वेलर्स के यहां दिनदहाड़े डकैती डालकर तकरीबन दो करीब करोड़ का माल लेकर हुए रफूचक्कर
2 min read
ghaziabad
दो करोड़ की डकैती से उत्तर प्रदेश के इस शहर में फैली दहशत

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में आए दिन एनकाउंटर होने के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है। इसी कड़ी में साहिबाबाद के श्‍याम पार्क में बदमाशों ने द‍िनदहाड़े डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। प्रेम श्री ज्‍वेलर्स में बुधवार को पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाली। इस दौरान बदमाश अपने साथ तकरीबन दो करोड़ का माल लूटकर फरार हो गए। दो बाइक पर आए पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती को अंजाम देकर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। सीसीटीवी पुटेज से मिली तस्वीरों के मुताबिक दुकान में घुसे सभी बदमाश हेलमेट पहन रखे थे।

घटना की शिकायत के बाद गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण, गाजियाबाद एसपी सिटी श्लोक कुमार, गाजियाबाद साहिबाबाद सी ओ राकेश मिश्र , और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं । इलाके के सीसी टीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं । वहीं, जब इस पूरे मामले में गाजियाबाद एसएसपी से बातचीत की गई तोउन्होंने इस घटना को डकैती न कह कर लूट की घटना बताते नजर आए, जबकि सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा गया है कि दो बाइक पर पांच बदमाश डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचते हैं और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। इस घटना के बाद से आसपास के व्‍यापारियों में पुलिस के ख‍िलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले कोतवाली क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी में सोमवार की देर रात भी एक डकैती की घटना सामने आई थी। तब उस घटना को छह बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। महिलाओं और बच्चों को बंदूक का डर दिखा कर डकैतों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़‍ितों के मुताबिक बदमाश करीब चार लाख रुपये के आभूषण अपने साथ लूट कर ले गए। इस मामले में भी पुलिस की जांच जारी है।

Published on:
14 Nov 2018 09:04 pm
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल