26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने युवक पर लगाया अपने कपड़े फाड़ने का आरोप तो युवक ने किया कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके की प्रताप विहार कॉलोनी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Nov 2018, 11:59 AM IST

Ghaziabad

महिला ने युवक पर लगाया अपने कपड़े फाड़ने का आरोप तो युवक ने किया कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

गाजियाबाद. थाना विजयनगर इलाके की प्रताप विहार कॉलोनी स्थित लीलावती स्कूल के सामने पार्क में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 17 वर्षीय मृतक विक्की के भाई सोनू का आरोप है कि उसने एक महिला से 25 सौ रुपये 15 प्रतिशत के ब्याज पर लिए थे। उसने सभी पैसे महिला को लौटा भी दिए थे। महज 150 रुपये बाकी थे, जिसके लिए महिला ने उसकी पिटाई कर दी और उसे भुगत लेने की धमकी दी गई। बाद में महिला ने प्रताप विहार चौकी में भाई पर अपने कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने भी महिला का साथ दिया। इसके कुछ देर बाद ही वह पेड़ से लटका मिला, जिसे देख परिजनों की चीख निकल गई।

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यूपी का ये जिला, पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात रफीक उर्फ पतंगा को मारी गोली

जानकारी के अनुसार, विक्की पुत्र जयवीर अपने परिवार के साथ प्रताप विहार के एस ब्लॉक स्थित पंप हाउस नंबर-1 में रहता था। उसका भाई पंप ऑपरेटर है। विक्की ने अपने किसी जरूरी काम के लिए कॉलोनी में ही रहने वाली एक महिला से पच्चीस सौ रुपए 15 प्रतिशत के ब्याज पर लिए थे। हालांकि पूरी रकम और ब्याज विक्की ने महिला को वापस लौटा दिया था। महज डेढ़ सौ रुपए ही बाकी बचे थे, जिसे लेकर महिला और विक्की का आपस में झगड़ा हुआ और मंगलवार देर रात को हुए झगड़े के कुछ देर बाद ही महिला द्वारा उसे भुगत लेने की धमकी दे दी गई। इतना ही नहीं महिला अपने कपड़े फाड़कर प्रताप विहार की पुलिस चौकी पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने विक्की को भी बुलाया।

कब्रिस्तान को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग के बाद मची भगदड़, तनाव के बाद 15 गिरफ्तार

विक्की के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने भी महिला का ही साथ दिया। इससे विक्की बहुत परेशान था। और वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इसी बीच पता चला कि विक्की लीलावती स्कूल के सामने वाले पार्क में एक पेड़ पर लटका है। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की के परिजनों का आरोप है कि विक्की की मौत की जिम्मेदार वह महिला और स्थानीय पुलिस है। विक्की के भाई का यह भी कहना है कि विक्की इतना बुजदिल नहीं था। उन्हें लगता है कि विक्की की हत्या किए जाने के बाद उसे पेड़ से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने विक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग