12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद के होटल में जिस्मफरोशी का जाल: 500 युवतियों का सिंडिकेट, विदेशी हसीनाओं के कनेक्शन से दहला शहर!

Ghaziabad News: गाजियाबाद के होटल में पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। होटल मैनेजर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 11 लड़कियां रेस्क्यू और मैनेजर के फोन से 500 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें मिलीं हैं।

2 min read
Google source verification
ghaziabad hotel sex racket 500 girls

गाजियाबाद के होटल में जिस्मफरोशी का जाल | यह सांकेतिक तस्वीर है।

Sex Racket in Ghaziabad: गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर तीन एफ स्थित महागुन सरोवर पोर्टिगो होटल से एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर होटल के अलग-अलग कमरों से 11 लड़कियों को रेस्क्यू किया।

ये लड़कियां देश के विभिन्न राज्यों जैसे गुजरात, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिसा की रहने वाली थीं। छानबीन के दौरान होटल मैनेजर के फोन से लगभग 500 लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जो इस रैकेट की गंभीरता को उजागर करती हैं।

ग्राहकों को व्हाट्सऐप के जरिए भेजी जाती थीं लड़कियों की तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, होटल में सेक्स वर्क के लिए लाई गई लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को व्हाट्सऐप पर भेजी जाती थीं और उनसे रकम वसूली जाती थी। ग्राहकों से 15 से 20 हजार रुपये लिए जाते थे, जबकि लड़कियों को एक रात के लिए केवल 5 हजार रुपये मिलते थे। इसके अलावा, लड़कियों को अन्य होटलों में भी भेजा जाता था, जिनके लिए रूम बुकिंग ऑनलाइन की जाती थी।

गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड और अन्य आरोपी

पुलिस ने होटल मैनेजर राहुल शर्मा (46), वेटर सुनील सिंह (39) और अंकित चौहान (19) को गिरफ्तार किया है। ये लोग रैकेट के मुख्य आरोपी माने जा रहे हैं। वहीं, सुमित रावत (कोटद्वार, उत्तराखंड), राहुल, निर्दोष और अफजल अभी भी फरार हैं। पुलिस उनका पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि निर्दोष का राजनीतिक दल से भी संबंध है।

21 से 31 साल की लड़कियां होटल में लायी गईं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू की गई लड़कियों की उम्र 21 से 31 वर्ष के बीच है। इन लड़कियों को रोजगार का झांसा देकर होटल में लाया गया और दबाव डालकर सेक्स रैकेट में शामिल किया गया। पूछताछ में लड़कियों ने खुलासा किया कि होटल में विदेशी लड़कियां भी सेक्स वर्क के लिए आती थीं।

पुलिस को मिले सबूत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने होटल मैनेजर के फोन से 500 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें और 100 से अधिक ग्राहकों के नंबर बरामद किए हैं। इससे रैकेट का आकार और उसके संचालन की व्यापकता सामने आई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पर छापेमारी की और कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।