घटना के कुछ दिन बाद गुरुवार को सोसाइटी में हलचल मची। दोनों फ्लैट मालिक वहां पहुंचे। उन्होंने बच्चियों के पिता चेतन को फोन करके नीचे बुलाया और फ्लैट खाली करने के लिए कहा। चेतन ने पुलिस जांच का हवाला देकर थोड़ा समय मांगा। मालिकों ने कहा कि अगर जल्दी फ्लैट खाली नहीं किया तो कानूनी नोटिस भेजेंगे। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी किरायानामा वैध है। सोसाइटी के लोग इस बात से परेशान हैं कि परिवार को कहां जाना होगा।