इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। 6 साल का दीक्षांत पटेल (उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल का बेटा) गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों में 12 साल का अरमान (बंथरा निवासी), साधना पटेल (दीक्षांत की मां), मीना देवी (दीक्षांत की दादी), ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मासूम दीक्षांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।