गाज़ियाबाद

Fire in Muradnagar Oil Factory: मुरादनगर की ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गाजियाबाद और नोएडा से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड

Fire in Muradnagar Factory: मुरादनगर के मनोटा पवनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शिवा ऑयल कंपनी में भयानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री को लपेटे में ले लिया है।
less than 1 minute read
fire in muradnagar factory
मुरादनगर की ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fire in Muradnagar Oil Factory: शिवा ऑयल कंपनी में भयानक आग लगने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग की लपटों को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा से भी दमकल को बुलाया गया है।

आग ने पूरी फैक्ट्री को घेरा 

मुरादनगर के मनोटा पवनपुरी क्षेत्र में शिवा ऑयल कंपनी है। यहां सोमवार की देर रात भयानक आग लग गई। आहिस्ते-आहिस्ते आग ने फैक्ट्री को चपेट में ले लिया है। मौके पर दमकल टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग ने पास की ही बीआर एग्रो कंपनी की ईमारत को भी लपेटे में ले लिया। गनीमत रही कि उस समय फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था।

अभी तक की जानकारी के अनुसार आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से किसी जनहानि की भी कोई सूचना नहीं है। 

Updated on:
01 Oct 2024 12:13 pm
Published on:
01 Oct 2024 12:13 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी